TN

TotaRam News

What's Hot

UP Principal Result 2026: 111 प्राचार्य पदों का लिखित परीक्षा परिणाम जारी, 27 अक्टूबर से इंटरव्यू

Table of Content

14 अक्टूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे साक्षात्कार-पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या- 02/2022 के तहत विज्ञापित इन पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची साक्षात्कार हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को कराया गया था। परीक्षा के उपरांत 26 सितंबर 2026 को अनंतिम उत्तरकुंजी (आंसर-की) जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों के विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारण एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के उपरांत साक्षात्कार हेतु अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का चयन परिणाम घोषित किया गया है।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं। घोषित परीक्षा परिणाम के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 (RTI) के अंतर्गत पृथक से कोई भी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख, कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र तथा निर्धारित प्रारूप पर शपथ-पत्र आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र अपलोड करने के उपरांत अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 से अपना साक्षात्कार-पत्र (इंटरव्यू कॉल लेटर) डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार-पत्र डाउनलोड करने के विस्तृत दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण अनुदेश तथा शपथ-पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.