TN

TotaRam News

What's Hot

Aligarh Mandi: धान की आवक में 42.40% की बढ़ोतरी, किसानों को मिल रही ₹3,500 से ₹4,300 प्रति कुंतल कीमत

Table of Content

किसानों की सुविधा को दी जाए सर्वोच्च प्राथमिकताः जितेन्द्र प्रताप सिंह

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मंडी व्यवस्थाओं को प्रभावी, पारदर्शी, स्वच्छ, अतिक्रमणमुक्त एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश, जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मंडी परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवक एवं निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मंडी परिसरों में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अलीगढ़ मंडल की मंडी समितियों में भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी समितियों एवं आसपास की सड़कों पर धान की भारी आवक के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए मंडी प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धान की बिक्री के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी उपज की बिक्री एवं मंडी से निकासी की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

अलीगढ़ मंडियों में 42.40% बढ़ी धान की आवक, बेहतर दाम से किसान उत्साहित

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडी परिसरों में स्वच्छता, अतिक्रमण नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सुचारु आवक-निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मंडी प्रशासन का प्रयास है कि धान की बढ़ी हुई आवक के बावजूद किसानों को अपनी उपज मंडी तक लाने, उसका विक्रय करने तथा मंडी से बाहर निकलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए विशेष अभियान एवं आवश्यक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

अलीगढ़ संभाग में कुल 12 मंडी समितियां हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में संभाग की मंडी समितियों में धान की आवक में गत वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। माह सितंबर 2025 में धान की कुल आवक 15,93,721 कुंतल थी, जबकि माह सितंबर 2026 में यह बढ़कर 18,48,782 कुंतल हो गई। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में 2,55,061 कुंतल अधिक धान की आवक हुई है, जो लगभग 16 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार गत वर्ष माह अक्टूबर 2025 में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से 07 अक्टूबर 2025 तक धान की आवक 11,66,200 कुंतल थी, जबकि वर्तमान वर्ष माह अक्टूबर 2026 में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक धान की आवक बढ़कर 16,60,727 कुंतल हो गई है। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में 4,94,527 कुंतल की वृद्धि हुई है, जो लगभग 42.40 प्रतिशत अधिक है।

07 अक्टूबर 2026 तक गत वर्ष की तुलना में माह अक्टूबर में मंडी समिति अलीगढ़ में 1,11,811 कुंतल, खैर में 1,54,655 कुंतल, छर्रा में 36,297 कुंतल, अतरौली में 19,767 कुंतल, एटा में 44,564 कुंतल, कासगंज में 53,005 कुंतल, हाथरस में 58,724 कुंतल तथा मंडी समिति सिकंदराराऊ में 14,207 कुंतल अधिक धान की आवक दर्ज की गई है। धान की आवक में इस उल्लेखनीय वृद्धि का एक प्रमुख कारण किसानों को मिल रही बेहतर कीमत भी है। गत वर्ष धान की दर लगभग ₹2,500 से ₹3,000 प्रति कुंतल थी, जबकि वर्तमान वर्ष में धान की दर लगभग ₹3,500 से ₹4,300 प्रति कुंतल के बीच है। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में धान की कीमत में लगभग ₹1,200 प्रति कुंतल तक का अंतर होने के कारण किसान बड़ी मात्रा में अपनी उपज मंडी समितियों में लेकर पहुंच रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.