TN

TotaRam News

What's Hot

नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा- सिनेमा जगत को बड़ी क्षति

Table of Content

45 मिनट तक CPR के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बहुत कम अभिनेताओं में वह गहराई, विशिष्‍टता और दमदार उपस्थिति होती है, जो नाना पाटेकर में थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर ने प्रत्येक भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों को ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। उन्‍हें उनके स्‍पष्‍ट और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपने विचारों को व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं करते थे।

प्रधानमंत्री ने हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से एक बड़ी रिक्‍तता पैदा हो गई है। उन्होंने उनके परिजनों, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा

“बहुत कम अभिनेताओं में वह गहराई, विशिष्‍टता और दमदार उपस्थिति होती है, जो नाना पाटेकर में थी। उन्होंने हर भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जिन्हें पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्‍हें उनके स्‍पष्‍ट और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं करते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान अतुलनीय था। उनके निधन से एक बड़ी रिक्‍तता पैदा हो गई है। उनके परिजनों, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन; गोवा में ली अंतिम सांस

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निधन के बाद मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाना है।

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। तिरंगा, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

नाना पाटेकर को उनके अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा- सिनेमा जगत को बड़ी क्षति”

  1. श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.