TN

TotaRam News

What's Hot

LDA OTS Scheme 2026: 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, लखनऊ विकास प्राधिकरण में बना हेल्प डेस्क

Table of Content

LDA उपाध्यक्ष ने एकमुश्त समाधान योजना के सम्बंध में की बैठक

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसका लाभ प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए सभी बकायेदारों को योजना के बारे में सूचना भेजी जा रही है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को ओटीएस के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि ओटीएस की अवधि बढ़ा दी गयी है। अब लोग 15 दिसम्बर, 2026 तक आवेदन करके योजना के तहत छूट का लाभ उठा सकेंगे।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बकायेदारों तक एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी पहुंचायी जाए। इसके लिए कॉल सेंटर एवं आईटी अनुभाग के माध्यम से बकायेदारों को फोन, मैसेज व ई-मेल से सूचना भेजी जाए। किन्हीं परिस्थितियों में अगर बकायेदार से फोन के माध्यम से संपर्क न हो पाए तो पत्र भेजकर ओटीएस की सूचना पहुंचायी जाए। उनके निर्देशानुसार प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हॉल में ओटीएस के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया गया है। हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की तैनाती की गयी है, जो आवंटियों को पूरी जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएंगे।

दण्ड ब्याज से मिलेगी छूट

वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना प्राधिकरण की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों, समस्त प्रकार की सरकारी संस्थाओं को आवंटित सम्पत्तियों एवं स्कूल भूखण्डों, चैरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित सम्पत्तियों तथा सहकारी आवास समितियों को आवंटित सम्पत्तियों के लिए खोली गई है। जिन आवंटियों पर समय से किश्तें जमा न करने की सूरत में दण्ड ब्याज रोपित हो गया है, वह सभी एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दण्ड ब्याज से छूट मिलेगी और लोग बकाया धनराशि जमा करके अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

मानचित्र के बकायेदारों को भी लाभ

इस बार ओटीएस के अंतर्गत मानचित्र एवं शमन मानचित्रों के बकायेदार आवेदकों को भी राहत दी गयी है। इसमें जिन लोगों ने मानचित्र के देय शुल्कों की किश्तें समय पर जमा नहीं की हैं, उन्हें भी दण्ड ब्याज से छूट के प्रावधान का लाभ दिया जा रहा है।

योजना के खास फायदे

  • आवेदन जमा करने की तिथि से 03 माह के अंदर निस्तारण।
  • डिफाल्ट अवधि के लिए दंड ब्याज से पूरी राहत। केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर से होगी।
  • ओटीएस की पूरी राशि 30 दिन में जमा करने पर 02 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
  • ओटीएस की रकम 50 लाख रुपये से अधिक है तो एक तिहाई भुगतान 30 दिन में और बाकी तीन द्विमासिक किस्त में 06 माह में देना होगा। समय से पैसा न देने पर अतिरिक्त दंड ब्याज के साथ एक माह में जमा करने का मौका मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.