/ Oct 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी शुरू, 167 छायाकारों में से 37 पोर्टफोलियो चयनित

Table of Content

लखनऊ से वाराणसी और पश्चिम बंगाल तक चमका छायाकारों का हुनर, पांच कलाकार हुए सम्मानित

लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी (संस्कृति विभाग) की ओर से लाल बारादरी भवन, कैसरबाग स्थित अकादमी परिसर में सोमवार को 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी 2026-27 का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में देशभर से प्राप्त 167 छायाकारों की प्रविष्टियों में से चयनित पोर्टफोलियो और छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ छायाकार एवं द हिंदू के सेवानिवृत्त फोटोग्राफर सुबीर राय, वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र प्रसाद, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने किया।

इस वर्ष की प्रदर्शनी के लिए देशभर से 167 छायाकारों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। चयन समिति ने प्राप्त पोर्टफोलियो में से 32 छायाकारों के पोर्टफोलियो, जिनमें छह-छह छायाचित्र शामिल हैं, प्रदर्शनी के लिए चुने। इसके अलावा निर्धारित पांच पुरस्कारों के लिए भी छायाकारों का चयन किया गया, इस तरह कुल 37 छायाकारों के पोर्टफोलियो प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए। अकादमी की विशेषज्ञ चयन समिति में लखनऊ के अनिल रिसाल सिंह, वाराणसी के डॉ. राधाकृष्ण गणेशन और नई दिल्ली के डॉ. कुमार जिज्ञासु शामिल रहे।

पांच छायाकारों को मिला सम्मान, फोटोग्राफी कला को बढ़ावा देने पर जोर

प्रदर्शनी में पांच छायाकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हुगली, पश्चिम बंगाल के हैप्पी मुखर्जी, लखनऊ के अजयेश जायसवाल और वाराणसी की कृष्णा सिंह को 20-20 हजार रुपये के उत्कृष्ट पोर्टफोलियो पुरस्कार दिए गए। वहीं कोलकाता, पश्चिम बंगाल के अभिषेक बासक और इंदौर, मध्य प्रदेश के प्रवीण रावत को 10-10 हजार रुपये के विशेष पोर्टफोलियो पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी पुरस्कृत छायाकारों को पुरस्कार राशि के साथ स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र भी दिए गए।

इस पर अपने विचार प्रकट करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, दृश्य कला की सशक्त विधा फोटोग्राफी और इससे जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2001 से अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी का आयोजन लगातार किया जा रहा है। अब तक 18 प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया देश की प्रादेशिक अकादमियों में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश ऐसी प्रदर्शनी को नियमित रूप से आयोजित करने वाली एकमात्र अकादमी है। प्रदर्शनी के जरिए फोटोग्राफी को एक स्वतंत्र कला विधा के रूप में पहचान दिलाने और छायाकारों को नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति के कारण युवा छायाकारों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कलाकार भी इसमें हिस्सा लेते हैं।

10 अक्टूबर तक देख सकेंगे 228 बेहतरीन छायाचित्र

अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदर्शनी में पुरस्कृत छायाकारों, चयन समिति के सदस्यों और चयनित पोर्टफोलियो के कुल 228 छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें देशभर के छायाकारों की अलग-अलग रचनात्मक दृष्टि और फोटोग्राफी के विविध आयाम देखने को मिलेंगे। यह प्रदर्शनी 10 अक्टूबर 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम दर्शकों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इस दौरान कला प्रेमी और फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले लोग अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन, कैसरबाग पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.