TN

TotaRam News

What's Hot

INS Tarkash Mombasa: भारतीय नौसेना का युद्धपोत तरकश सद्भावना यात्रा पर केन्या पहुंचा

Table of Content

भारत और केन्या के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री संबंधों का लंबा इतिहास रहा है

डेस्क। भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में सद्भावना यात्रा पर 29 सितंबर, 2026 को केन्या के मोम्बासा पहुंचा। यह यात्रा भारत और केन्या के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को दर्शाती है। ये दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनस्तर पर मजबूत आपसी संबंधों से जुड़े हुए हैं।

भारत और केन्या के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री संबंधों का लंबा इतिहास रहा है। प्रमुख समुद्री देशों के रूप में दोनों देश आपसी सहयोग को बढ़ावा देने तथा अपनी नौसेनाओं के बीच साझा विश्वास, समझ और समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान भारतीय और केन्याई नौसेना के कर्मी विभिन्न पेशेवर व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इनमें आपसी संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों से दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और आपस में तालमेल को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे।

भारत-केन्या समुद्री साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को पेशेवर गतिविधियों से इतर एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। खेलकूद और समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों के जरिए आपसी सौहार्द व सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र देशों के साथ समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के प्रति भारत की वचनबद्धता को दर्शाती है। यह महासागर (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) पहल की भावना के भी अनुरूप है। इस यात्रा से भारत व केन्या के बीच लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.