TN

TotaRam News

What's Hot

UP Government Engineering Colleges: मॉडल बायलॉज के अनुसार कार्यवाही के निर्देश, आशीष पटेल ने की समीक्षा

Table of Content

योगी सरकार गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने गुरुवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आजमगढ़, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बेडकर नगर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज प्रशासकीय परिषद (बीओजी) की बैठक की। बैठक में संबंधित संस्थानों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों के साथ-साथ शोध, नवाचार, छात्रवृत्ति, पीएचडी फेलोशिप, मानव संसाधन, नए पाठ्यक्रम तथा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए मॉडल बायलॉज को प्रभावी रूप से अपनाया जाए और उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जहां नियमों एवं प्रक्रियाओं में एकरूपता की आवश्यकता है, वहां अनावश्यक विलंब न किया जाए और संबंधित प्रस्तावों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित किया जाए।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शोध, नवाचार और मॉडल बायलॉज पर जोर

मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को केवल शिक्षण संस्थान के रूप में नहीं, बल्कि शोध, नवाचार, कौशल विकास और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन तैयार करने वाले संस्थानों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं संस्थागत वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

बैठक में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। शोध परियोजनाओं, रिसर्च पेपर, पेटेंट तथा पीएचडी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में एकरूपता के लिए मॉडल बायलॉज अपनाने और उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता, शोध और रोजगार पर जोर

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को ऐसी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन के रूप में तैयार हों। इसके लिए शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध एवं नवाचार, उद्योग से जुड़ाव तथा रोजगार के अवसरों पर एक साथ काम करना होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा अमित गुप्ता, महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी, निदेशक प्राविधिक शिक्षा तथा संबंधित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशक एवं प्रशासकीय परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.