TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow ITI Jobs 2026: Tata Motors Apprenticeship और Hella India Campus Placement 30 सितंबर को

Table of Content

ITI, डिप्लोमा और बीएससी उत्तीर्ण युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप व रोजगार का अवसर

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 30 सितंबर 2026 को युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स लिमिटेड तथा हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप ड्राइव एवं मेगा कैंपस प्लेसमेंट अभियान आयोजित किया जाएगा। दोनों कंपनियों के लिए चयन प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई अलीगंज परिसर में होगी।

टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर

टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु जॉइनिंग की तिथि तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 10वीं की परीक्षा नियमित रूप से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना तथा एससीवीटी/एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई/एनटीसी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

अप्रेंटिसशिप के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, सीओपीए/पासा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, मशीनिस्ट, ड्राफ्ट्समैन, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग आदि ट्रेड के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ नि:शुल्क कैंटीन, 10 किलोमीटर तक परिवहन सुविधा, दो सेट यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज एवं पीपीई उपलब्ध कराए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रोफाइल स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जॉइनिंग की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे जो पूर्व में टाटा मोटर्स लखनऊ में कार्यरत रहे हों, पिछले 90 दिनों में चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर चुके हों अथवा शंगडन से अप्रेंटिसशिप कर चुके हों।

हेला इंडिया में डिप्लोमा एवं बीएससी उत्तीर्ण युवाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट

हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुड़गांव, हरियाणा स्थित प्लांट के लिए डीएटी पद (मैन्युफैक्चरिंग) पर मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसमें मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए वर्ष 2020 से 2025 तक के पासआउट अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है तथा पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 19,000 रुपए प्रतिमाह इन-हैंड वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त नि:शुल्क बस परिवहन, भोजन/स्नैक्स तथा 14 पेड लीव (सीएल-7 एवं एसएल-7) की सुविधा उपलब्ध होगी। एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप पूर्ण करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर कंपनी में स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलेगा।

समय से पहुंचे अभ्यर्थी

प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ परिसर में अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रतियों तथा फोटो के साथ समय से उपस्थित होकर अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.