/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Ayodhya-Basti में प्राकृतिक आपदा से मौत पर ₹4 लाख राहत, मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सौंपे चेक

Table of Content

प्रदेश के हर नागरिक के सुख-दुःख में ढाल बनकर खड़ी है योगी सरकार: कृषि मंत्री

लखनऊ। प्रदेश में विगत दिवस आई तेज आंधी-पानी व प्राकृतिक आपदा की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तत्काल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए उन्होंने संकट की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और मात्र 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये के सांकेतिक चेक सौंपे। प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के सुख-दुःख में एक अभिभावक के रूप में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है, साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी प्रभावितों को अविलंब हर संभव राहत व सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि के तहत जनपद अयोध्या में अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण कुल चार व्यक्तियों का असामयिक निधन हुआ। इसमें तहसील सोहावल के ग्राम शिवदासपुर, शुक्ला का पुरवा (विकास खण्ड मसौधा) निवासी 18 वर्षीय आकाश वर्मा पुत्र रामसजीवन वर्मा, तहसील मिल्कीपुर निवासी 12 वर्षीय आर्यन पुत्र श्याम सुन्दर तथा तहसील रूदौली निवासी 76 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र जग्गूराम एवं 40 वर्षीय धर्मराज पुत्र मलिकराम शामिल हैं, जिनकी जान पेड़ गिरने से चली गई। प्रभारी मंत्री द्वारा सर्किट हाउस अयोध्या में तहसील सोहावल के मृतक आकाश वर्मा तथा तहसील रूदौली के मृतक रामस्वरूप एवं धर्मराज के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इसी प्रकार जनपद बस्ती के अंतर्गत तहसील बस्ती सदर के ग्राम चौबाह निवासी मृतक मोतीराम (आंधी में छप्पर गिरने से निधन) की पत्नी कैलाशा देवी तथा ग्राम बलुआ परगना महुली पश्चिम निवासी मृतक प्रशांत पुत्र घनश्याम (सर्पदंश से मृत्यु) की माता मीरा देवी को सर्किट हाउस बस्ती में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे गए।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, सेवा और सहायता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य में कहीं भी दैवीय अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावितों एवं पीड़ित परिवारों को अविलंब राहत, चिकित्सीय सुविधा और आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जाए। सरकार जनता के प्रति सदैव संवेदनशील रहते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान अयोध्या सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक राम चंद्र यादव, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी तथा मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.