TN

TotaRam News

What's Hot

KMCLU Lucknow में B.Tech छात्रों के लिए तीन दिवसीय Campus Placement Training

Table of Content

यांत्रिक अभियांत्रिकी और ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स के विद्यार्थियों को तकनीकी साक्षात्कार

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आगामी परिसर नियुक्ति (Campus Placement) के लिए तैयार करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नियुक्ति तैयारी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एस.ए.एच. रिजवी, सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बी.टेक. यांत्रिक अभियांत्रिकी के तृतीय वर्ष एवं अंतिम वर्ष तथा बी.टेक. स्वचालन एवं रोबोटिक्स के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिसर नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए आवश्यक संवाद कौशल, तकनीकी दक्षता, साक्षात्कार कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक व्यवहार से परिचित कराना रहा।

प्रथम दिवस – संवाद कौशल विकास

कार्यक्रम के प्रथम दिवस “संवाद कौशल विकास” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन डॉ. अर्पित कटियार, सहायक आचार्य, अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, शारीरिक हाव-भाव, साक्षात्कार के दौरान स्वयं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा व्यावसायिक वातावरण में संवाद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद कौशल भी रोजगार के अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

द्वितीय दिवस – तकनीकी साक्षात्कार की तैयारी

दूसरे दिवस का सत्र “तकनीकी साक्षात्कार की तैयारी” विषय पर केंद्रित रहा। इस सत्र का संचालन सत्येंद्र कुमार शुक्ला, सहायक आचार्य, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग तथा डॉ. एस.ए.एच. रिजवी, सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया।

सत्र में विद्यार्थियों को तकनीकी साक्षात्कार की प्रक्रिया, यांत्रिक अभियांत्रिकी के प्रमुख विषयों, संभावित तकनीकी प्रश्नों, समस्या-समाधान क्षमता तथा साक्षात्कार के दौरान अपने तकनीकी ज्ञान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

तृतीय दिवस – तकनीकी प्रशिक्षण सत्र

तृतीय दिवस पर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन डॉ. पीयूष पाल, सहायक आचार्य, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करने, अभियांत्रिकी समस्याओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझने तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि परिसर नियुक्ति के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ संवाद कौशल, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास, समस्या-समाधान क्षमता तथा साक्षात्कार के प्रति उचित दृष्टिकोण भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. एस.ए.एच. रिजवी, सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थान से उद्योग जगत की ओर बढ़ने तथा रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.