TN

TotaRam News

What's Hot

UP STC की ODOP Agri-Food Processing पर बैठक, One Trillion Economy पर फोकस

Table of Content

ODOP Agri-Food Processing Industry को बढ़ावा देने पर चर्चा

लखनऊ। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उ0प्र0 ने आज योजना भवन, लखनऊ में ओडीओपी एग्री-फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों और हितधारकों के साथ एक परामर्श बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एसटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में एसटीसी के ए.सी.ई.ओ. अक्षत वर्मा (IAS) के साथ-साथ श्रम एवं रोजगार विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के सुझाव प्राप्त करने, उनके समक्ष आ रही चुनौतियों को समझने तथा उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में इस क्षेत्र के योगदान को और मजबूत करने के अवसरों की पहचान करना इस परामर्श बैठक का मुख्य उद्देश्य था। उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 1,000 लाख टन से अधिक अनाज और सब्जियों का उत्पादन होता है। राज्य की लगभग 70 प्रतिशत भूमि कृषि उपयोग के अंतर्गत है, जिसमें से लगभग 86 प्रतिशत भूमि सिंचित है। उत्तर प्रदेश देश के कुल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। राज्य में इस क्षेत्र का बाजार आकार $45 बिलियन से अधिक है और इससे 15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।

एग्री-फूड सेक्टर के विकास पर मंथन

इस परामर्श बैठक में प्रयागराज, प्रतापगढ़, बहराइच, बलिया, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अयोध्या और एटा सहित विभिन्न जिलों के 30 से अधिक उद्यमियों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के प्रतिनिधियों, प्रोड्यूसर कंपनियों, निर्यातकों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। हितधारकों ने क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर अपने अनुभव, चिंताएं और सुझाव साझा किए। इनमें गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और भंडारण सुविधाएं, वित्त तक पहुंच, तकनीक एवं आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाएं, बाजार तक पहुंच, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, निर्यात, नियामकीय आवश्यकताएं तथा छोटे उद्यमों के लिए आवश्यक सहयोग जैसे विषय प्रमुख रहे।

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन ने प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि परामर्श के दौरान उठाए गए सुझावों और मुद्दों की जांच की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागों और हितधारकों के समक्ष उन्हें रखा जाएगा। कमीशन ने एग्री-फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश, नवाचार और वैल्यू एडिशन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा व्यावहारिक समाधान तलाशने के लिए उद्योग और अन्य हितधारकों के साथ निरंतर संवाद के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश के एग्री-फूड प्रोसेसिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा राज्य के आर्थिक विकास में इस क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वित प्रयास की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी। बैठक में एसटीसी के सस्टेनेबल डेवलपमेंट सेल के सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें प्रोग्राम डायरेक्टर अखिलेश गौतम के साथ मयंक तिवारी, डॉ. योगेश खड़के, अभिषेक दत्ता, अभिनव आनंद, सादिक रजा और श्वेता रावत शामिल थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.