TN

TotaRam News

What's Hot

Ayurveda Day 2026: 23 सितंबर को 11वां आयुर्वेद दिवस, देशभर में 9,700+ कार्यक्रम

Table of Content

11वें आयुर्वेद दिवस पर देशभर में व्यापक जनभागीदारी

डेस्क। देश भर में 23 सितंबर को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है “स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए आयुर्वेद”। इस अवसर पर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9,700 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं, जिनमें से 36 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने आयुर्वेद दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराया है। लगभग 89.3 लाख नागरिकों ने आयुर्वेद दिवस 2026 की वेबसाइट के माध्यम से आयुर्वेद के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है, जो राष्‍ट्रव्‍यापी जनभागीदारी को दर्शाता है।

आयुर्वेद दिवस 2026 की माइक्रोसाइट, ayurvedaday.org.in पर उपलब्ध है। यह राष्ट्रव्यापी समारोहों के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी, पंजीकरण और रिपोर्टिंग के लिए एक डिजिटल मंच के रूप में कार्य करती है।

11th Ayurveda Day 2026: देशभर में 9,700 से अधिक गतिविधियां

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने पर्याप्त भागीदारी दर्ज की है, जो राष्ट्रव्यापी आयोजन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की व्यापक सहभागिता को दर्शाती है।

आयुर्वेद के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम, सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियां, जनसंपर्क कार्यक्रम और आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर आदि प्रमुख गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं।

अन्य गतिविधियों में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण और संरक्षण अभियान, स्कूलों और कॉलेजों में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम, युवा सहभागिता पहल, आयुर्वेद आहार और स्वस्थ आहार प्रथाओं को बढ़ावा देने वाले अभियान, नागरिक प्रतिज्ञा अभियान और आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी शामिल हैं।

ये पहल जागरूकता, स्वास्थ्य और सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और विभिन्न संगठनों को एक साथ ला रही हैं, जिससे आयुर्वेद दिवस समारोह में व्यापक जनभागीदारी के अवसर मिल रहे हैं। 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में 10 देशों में आयोजित गतिविधियों में 1,900 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

11वें आयुर्वेद दिवस में भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र, यूनाइटेड किंगडम, अफगानिस्तान, बुल्गारिया, स्पेन, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, आइसलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी आयुर्वेद दिवस की बढ़ती पहुंच और आयुर्वेद जागरूकता, स्वास्थ्य और जन सहभागिता पर केंद्रित गतिविधियों में भारत से बाहर के समुदायों, संस्थानों और संगठनों की भागीदारी को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.