/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

वीर लोरिक के नाम पर बलिया में बनेगा 4.97 करोड़ का सभागार, 350 दर्शकों की होगी क्षमता

Table of Content

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की गाथा अब होगी संरक्षित

लखनऊ/बलिया। महापुरुषों और महान योद्धाओं की वीरगाथाओं को सहेजने और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जनपद बलिया में महापुरुष वीर लोरिक की स्मृति को संजोने की पहल की गई है। संस्कृति विभाग की ओर से जनपद के राजस्व ग्राम हसनपुरा, पोस्ट बिसौली, तहसील बांसडीह में 4.97 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के लिए 1.36 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी की जा चुकी है।

350 दर्शकों की क्षमता वाला आधुनिक सभागार

इस परियोजना के तहत 350 दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक सभागार का निर्माण किया जा रहा है, जिसके फाउंडेशन का कार्य शुरू हो चुका है। सभागार के सिविल निर्माण के साथ इसे फायर-प्रूफ बनाया जाएगा, ताकि कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा सकें। इसके अलावा सभागार में जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों और दर्शकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

स्थानीय कलाकारों के लिए इस सभागार को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा। इसमें साउंड रीइन्फोर्समेंट सॉल्यूशन यानी बेहतर ध्वनि व्यवस्था, एचडी सिनेमैटिक प्रोजेक्शन सिस्टम और एलईडी इंटेलिजेंट स्टेज लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। मंच के लिए मोटराइज्ड कर्टन और फैब्रिकेशन सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सभागार में बेहतर ध्वनि गुणवत्ता और दर्शकों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एकॉस्टिकल एवं इंटीरियर्स का विशेष कार्य कराया जाएगा।

वीर लोरिक की विरासत होगी संरक्षित

इस भवन का निर्माण आरसीसी फ्रेम्ड स्ट्रक्चर यानी आरसीसी ढांचागत संरचना के आधार पर किया जाएगा। भवन की डिजाइन भारतीय मानक (आईएस) कोड के अनुसार तैयार की जाएगी। परियोजना से जुड़े सभी निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार अथवा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के गौरा गांव में जन्मे वीर लोरिक भोजपुरी लोक महाकाव्य ‘लोरिकायन’ के प्रमुख नायक माने जाते हैं। अपनी ताकत और वीरता के लिए प्रसिद्ध वीर लोरिक को लोककथाओं में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने वाले योद्धा के रूप में याद किया जाता है। उनकी वीरगाथाओं में सोनभद्र के अत्याचारी राजा से मंजरी की रक्षा करने और उसे युद्ध में हराने का प्रसंग प्रमुख है, जिसके बाद वीर लोरिक और मंजरी के विवाह की कथा भी लोकगाथाओं में प्रसिद्ध हुई। वीर लोरिक से जुड़ी सबसे चर्चित कथाओं में मारकुंडी घाटी का ‘वीर लोरिक पत्थर’ भी शामिल है। मान्यता है कि मंजरी के कहने पर वीर लोरिक ने अपनी तलवार के एक वार से विशाल पत्थर को दो हिस्सों में काट दिया था। आज यह पत्थर वीरता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बलिया में वीर लोरिक अखाड़ा, उनकी प्रतिमा और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम भी उनकी स्मृति को जीवित रखे हुए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महापुरुष वीर लोरिक की वीरता और उनकी लोकगाथाएं उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी गाथाएं साहस, शौर्य और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश देती हैं। प्रदेश सरकार महापुरुषों और लोकनायकों से जुड़ी विरासत को संरक्षित करने के साथ उसे नई पीढ़ी तक पहुंचा रही है। उन्होंने बताया बलिया के हसनपुरा में सभागार और पुस्तकालय का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वीर लोरिक के जीवन, शौर्य और लोकगाथाओं को संरक्षित करने के साथ उनके योगदान और विरासत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। यह परियोजना युवाओं को वीर लोरिक के जीवन और उनकी वीरता से परिचित कराने के साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति उन्हें जोड़ने में भी मदद करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.