कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सीखा मोमबत्ती बनाने का हुनर
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से हेवेट रोड स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए मोमबत्ती निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक गतिविधि के साथ उपयोगी और रोजगारपरक कौशल से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला का संचालन संस्कृति बंसल, कवयित्री एवं उद्यमी ने किया। उन्होंने छात्राओं को मोमबत्ती बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मकता के साथ एक उपयोगी कौशल सीखा।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
प्रधानाचार्य कुमुद प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने कहा कि रचनात्मक कौशल बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बना सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने और नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यशाला में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की टीम सदस्याएं पल्लवी रस्तोगी और इंदु अग्रवाल तथा अन्य क्लब सदस्याएं गीता हवेलिया, मधु जैन और अनुराधा बंसल भी उपस्थित रहीं।

