/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

PM Modi के 25 साल के सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया प्रेरणास्रोत

Table of Content

केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत आदरणीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती भी है। यह अद्भुत संयोग है कि एक ओर हम सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नए भारत के निर्माता और आधुनिक भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारत की विकास यात्रा को नई गति और दिशा प्रदान की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई, नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी प्रयास, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता तथा अयोध्या में सदियों की प्रतीक्षा के बाद भव्य प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव देश के इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को जनकल्याण का आधार बनाते हुए गरीबों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।

सेवा संकल्प अभियान को जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण की गौरवशाली यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषताओं में उनकी संवेदनशीलता, सहजता और आत्मीयता है। इतने बड़े दायित्वों के बीच भी देशवासियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझना तथा उनके सुख-दुख से जुड़ना उनके सच्चे प्रधानसेवक होने का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देशहित और जनकल्याण को जीवन का संकल्प बनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी एवं बाबा विश्वनाथ जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्णता को प्राप्त करे और भारत निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.