/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को आगे बढ़ाएंगी काशी-वडनगर की यात्राएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Table of Content

20 दिन बाइक से सफर करेंगे युवा, प्रतिदिन करीब 100 किमी की यात्रा और चार बड़े कार्यक्रम

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और वडनगर के बीच शुरू हुई सेवा संकल्प यात्राएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को आगे बढ़ाएंगी। काशी से उत्तर प्रदेश की 10 पवित्र नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं अलग-अलग मार्गों से वडनगर जाएंगी। वहीं, गुजरात की पावन नदियों का जल लेकर 10 यात्राएं वडनगर से काशी पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश की नदियों का जल वडनगर में भगवान हाटकेश्वर महादेव को और गुजरात की नदियों का जल काशी में बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यात्रा में शामिल युवा करीब 20 दिन बाइक से सफर करेंगे। प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर की यात्रा के साथ चार बड़े कार्यक्रम होंगे। अलग-अलग राज्यों में लोगों से संवाद और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सात अक्तूबर को सेवा संकल्प के 25 वर्ष

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सात अक्तूबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। सात अक्तूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से “बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे” चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तप, परिश्रम और साधना से 140 करोड़ भारतवासियों को नए भारत का दर्शन हो रहा है। यह ऐसा भारत है जो सुरक्षित है और दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की सेवा संकल्प यात्रा में देश का प्रत्येक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी रहा है।

यूपी का जल वडनगर, गुजरात का जल पहुंचेगा काशी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वडनगर हजारों वर्षों की विरासत को समेटे गुजरात का पौराणिक नगर है। वहां भगवान हाटकेश्वर महादेव मंदिर से गुजरात की पावन नदियों का जल लेकर यात्राएं काशी आएंगी। काशी से बाबा विश्वनाथ का प्रसाद और उत्तर प्रदेश की 10 पवित्र नदियों का जल वडनगर जाएगा।

उन्होंने कहा कि यात्राएं जिन राज्यों से गुजरेंगी, वहां काशी और वडनगर के महत्व को पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री योगी ने यात्रा में शामिल युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह यात्रा सकारात्मक भाव के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, ‘विरासत और विकास’ तथा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को आगे बढ़ाएगी।

बिना सिफारिश और लेनदेन के मिल रही नौकरी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा से आया बदलाव गांव, गरीब, महिला और युवाओं के जीवन में देखा जा सकता है। आज नौजवानों को बिना किसी सिफारिश और बिना किसी लेनदेन के उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिल रही है। स्टार्टअप इकोसिस्टम के माध्यम से युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय दूसरों को नौकरी देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देश में लाखों नए स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। उन्होंने कारीगरों और हस्तशिल्पियों के परंपरागत उद्यम को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के साथ स्टैंड अप इंडिया और डिजिटल इंडिया से आए बदलाव का भी जिक्र किया।

चार करोड़ आवास, 12 करोड़ शौचालय

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 12 वर्षों में चार करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन में बने 12 करोड़ शौचालय नारी गरिमा के प्रतीक हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ परिवारों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि जिन हजारों गांवों में आजादी के बाद दशकों तक बिजली नहीं पहुंची थी, वहां आज एलईडी लाइट चमक रही है। इंटरनेट और गांव-गांव में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो रही है। आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर मिला है। कोविड काल से लगातार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

बॉटम फाइव से टॉप फोर अर्थव्यवस्था में भारत

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बदलाव केवल कल्याणकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है। सड़क, हवाई, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी सेवाएं नए भारत की तस्वीर पेश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में इकाइयां स्थापित करने और उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ा है। क्वांटम कंप्यूटिंग पर काम हो रहा है। एआई मिशन आगे बढ़ रहा है। भारत ड्रोन टेक्नोलॉजी के हब के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया अब भारत को शक की निगाह से नहीं देखती। भारत दुनिया की बॉटम फाइव अर्थव्यवस्थाओं में नहीं, बल्कि टॉप फोर अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती से खड़ा है।

विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नया भारत विकास के साथ अपनी विरासत का भी सम्मान करता है। विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय पहली बार भारत में देखने को मिल रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, 500 वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने, मां विंध्यवासिनी धाम के नए कॉरिडोर, प्रयागराज में 2019 के कुंभ और 2025 के महाकुंभ, केदारपुरी, बद्रीनाथ धाम और महाकाल महालोक का उल्लेख किया। उन्होंने योग को वैश्विक मान्यता और कुंभ को यूनेस्को की मानवता की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता मिलने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि करीब 20 दिन की यात्रा में शामिल युवाओं को प्रतिदिन चार बड़े कार्यक्रमों के साथ करीब 100 किलोमीटर की बाइक यात्रा करनी होगी। विभिन्न राज्यों में लोगों से संवाद के साथ सेवा के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने में सफल होगी।

रोज चार बड़े कार्यक्रम, लोगों से होगा संवाद

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना पूरी हो, यही प्रार्थना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सम्मान में सभी खड़े हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई के नारे लगे। समर्थकों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एन. चंद्रबाबू नायडू को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न, जबकि जेपीएस राठौर ने मुख्यमंत्री योगी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने चिराग पासवान और क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने पंकज चौधरी को सम्मानित किया। सांसद एवं सेवा यात्रा के संयोजक बीडी शर्मा का स्वागत जिलाध्यक्ष रामशक्ल पटेल और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश भाई पटेल का स्वागत युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.