TN

TotaRam News

What's Hot

PM Modi Birthday 2026: प्रयागराज में नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुरू करेंगे ‘सेवा संकल्प अभियान’

Table of Content

नीब करौरी बाबा के जीवन एवं हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म का सपरिवार निःशुल्क होगा प्रदर्शन

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रयागराज में विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिक भी रक्तदान करेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री नन्दी द्वारा नीब करौरी बाबा के जीवन एवं हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भी विशेष प्रदर्शन कराया जाएगा। 17 से 20 सितम्बर तक सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों को उनके परिवार के साथ यह फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है।

प्रयागराज में PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और फिल्म प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर को पीवीआर सिनेमा हॉल में केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा। पीवीआर परिसर में ही मंत्री नन्दी सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही शाम को मीरापुर में कार्यकर्ताओं के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी।

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने की परंपरा पहले भी देखने को मिली है। वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रयागराज के पीवीआर सिनेमाघर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया था। उस समय आम जनता के लिए फिल्म देखने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंत्री नन्दी की ओर से लगभग 25 हजार कूपन वितरित किए गए थे।

इस वर्ष भी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को फिल्म दिखाने की तैयारी की गई है। अभियान के आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सहभागिता के रूप में मनाना है। 17 सितम्बर से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रक्तदान शिविर के साथ फिल्म प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं संकल्प के रूप में मनाया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.