/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बाढ़ प्रभावितों के साथ योगी सरकार मजबूती के साथ खड़ी है- मंत्री अनिल राजभर

Table of Content

सगड़ी क्षेत्र में अब तक 20 गांव प्रभावित, 7000 राशन किट वितरित

आजमगढ़। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले की ’सगड़ी तहसील में इस वर्ष कुल 20 गांव अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक 7,000 राशन किट का वितरण किया गया है। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा ग्राम भदौरा मकरंद एवं शाहडीह के 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार राहत सामग्री/किट का वितरण किया गया।

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ आपदा के बीच राहत शिविर वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय, आराजी देवारा नैनीजोर, थाना रौनापार, सगड़ी पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को राशन किट वितरित करते हुए कहा कि बाढ़ की इस आपदा में योगी सरकार आपके साथ खड़ी है। दैनिक आवश्यकताओं की 26 सामग्रियों सहित 45 किलो के राशन किट में प्रभावित परिवार का लगभग 15 दिन का जीवन निर्वाह सामग्री है। राहत सामग्री को व्यवस्थित और मानकीकृत किया गया है। योगी सरकार ने आपदा प्रबंधन को महज राहत वितरण तक सीमित रखने की बजाय इसे प्रबंधन में और भी व्यापक बनाया है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के सम्पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक टीम सक्रीय है। जिला प्रशासन की निगरानी में बाढ़ प्रभावितों के लिए सभी बचाव व राहत कार्य गम्भीरता से जारी है। बाढ़ राहत में खाद्यान्न किट से लेकर सभी आधारभूत व्यवस्थाएं की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित गांवों में 34 नावें, प्रशासन अलर्ट

वर्ष 2026-27 में जनपद में अधिकतम जलस्तर 72.22 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि आज का जलस्तर 71.46 मीटर’ है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है। बाढ़ के पानी के कारण 20 गांवों और निचले इलाकों के संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ है। सभी ग्रामों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण प्रशासन द्वारा आवागमन हेतु कुल 34 नाव लगाई गई। 13 सितंबर 2026 को 12 गांव के संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं, सभी 12 गांव में आवागमन हेतु 18 नाव का संचालन प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। प्रशासन प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राशन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से 9454417172 एवं 1077 पर संपर्क करें। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

राहत वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह, कालेज प्रबंधक, वंदना सिंह, अरविन्द जायसवाल, मनीष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.