TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती पुस्तक महोत्सव 2026: 13 सितंबर को लखनऊ में साहित्य, कला और संगीत के खास कार्यक्रम

Table of Content

लखनऊ में साहित्य, कला और संगीत के खास कार्यक्रम

लखनऊ। गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के दूसरे दिन 13 सितंबर को साहित्य, पुस्तकों, कला, रचनात्मक अभिव्यक्ति और संगीत से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनभर चलने वाले इन कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग के पाठकों, साहित्यप्रेमियों, कला एवं संगीत के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक ‘कहानी की दुनिया में’ सत्र प्रियंका सागर द्वारा आयोजित होगा। इसके बाद 11:00 से 11:45 बजे तक Drawing Competition आयोजित की जाएगी, जिसमें ‘Read Today, Lead Tomorrow’ और ‘India in Space – from ISRO to ISS’ जैसे विषयों के माध्यम से रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक Sugriv Vishwakarma के साथ Clay Art Workshop तथा 12:45 से 1:15 बजे तक Team ReP द्वारा ‘Art of the Book Cover’ कार्यशाला आयोजित होगी। साहित्यिक कार्यक्रमों में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक “एकात्म यात्रा : नीति, नियत, नेतृत्व” पुस्तक का लोकार्पण और शाम 4:30 से 5:15 बजे तक “साहित्यिक धरोहरों के वारिस : साहित्यिक विरासत-स्मृतियों से वर्तमान तक” विषय पर विशेष सत्र होगा।

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5:00 से 6:00 बजे तक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह की ‘वीरगाथा डायरी’ प्रस्तुति तथा 6:30 से 7:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो बैंड की संगीतमय प्रस्तुति होगी। कहानी से कला तक, पुस्तकों से साहित्य तक और साहित्य से संगीत तक,
13 सितंबर को गोमती पुस्तक महोत्सव सभी वर्गों के लिए रचनात्मकता और संवाद से भरा दिन प्रस्तुत करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.