TN

TotaRam News

What's Hot

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरजीआईपीटी में तीन नए छात्रावासों का किया उद्घाटन

Table of Content

उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अमेठी जनपद के जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में नवनिर्मित एस.सी. बोस, होमी भाभा एवं विद्यासागर छात्रावासों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 1.20 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए। बाद में उन्होंने ओदारी गांव पहुंचकर योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य को स्वयं उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छात्रावासों के लोकार्पण के साथ हुआ।

आरजीआईपीटी छात्रों से नवाचार और शोध को बढ़ावा देने का आह्वान

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसके युवा, वैज्ञानिक और शोधकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आरजीआईपीटी के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे पेट्रोलियम, ऊर्जा संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, ग्रीन फ्यूल, जैव ईंधन और ऊर्जा दक्षता जैसे क्षेत्रों में नई-नई खोजों एवं अनुसंधानों के माध्यम से देश को नई दिशा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है और भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से शोध आधारित शिक्षा को अपनाने, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा देशहित में तकनीकी समाधान विकसित करने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरजीआईपीटी जैसे संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं बल्कि भविष्य के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को तैयार करने वाली प्रयोगशालाएं हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, तकनीकी विकास और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिस परियोजना का शिलान्यास किया जाता है, उसका समयबद्ध ढंग से लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाता है। प्रदेश में विकास और जनकल्याण दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।

आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों के अपने घर का सपना साकार हुआ है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हुई है तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किए गए।

उपमुख्यमंत्री ने लाभार्थी को दिया स्वीकृति पत्र

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उन्हें पक्के आवास का सपना पूरा करने में बड़ी सहायता मिलेगी। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ओदारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य के घर जाकर उन्हें स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा कहा कि सरकार गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।‌

इस दौरान आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने संस्थान की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा नव निर्मित छात्रावासों की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान देश में पेट्रोलियम संबंधित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। नए छात्रावासों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण) मयंकेश्वर शरण सिंह, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.