TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Lucknow Festive Offer: फ्लैट खरीदने पर 2 लाख रुपये तक की छूट

Table of Content

जनमाष्टी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर एलडीए ने लागू किया ऑफर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना खरीदना चाह रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जनमाष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने अपार्टमेंट्स पर विशेष डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। इसके अंतर्गत फ्लैट खरीदने पर 01 से 02 लाख रूपये तक की छूट का लाभ मिलेगा। यह फेस्टिव ऑफर 4 सितम्बर से 14 सितम्बर तक मात्र 11 दिनों के लिए लागू रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरूवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

LDA फ्लैटों पर फेस्टिव ऑफर, 2 लाख रुपये तक की छूट

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि त्योहार के पावन अवसर पर अधिकांश लोग अपना घर खरीदने के इच्छुक होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर यह विशेष ऑफर लाया गया है। जिसमें लोगों को फ्लैट खरीदने पर 02 लाख रूपये तक की छूट मिलेगी। यह योजना 4 सितम्बर से 14 सितम्बर, 2026 तक सीमित अवधि के लिए ही प्रभावी होगी। इस अवधि में एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तावित अपार्टमेंट्स में फ्लैट बुक कराने वाले लोगों को छूट का लाभ दिया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फेस्टिव ऑफर इसी दिशा में एक पहल है, जिससे नागरिकों को निर्धारित अवधि में विशेष आर्थिक लाभ के साथ एलडीए का अपना घर चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन अपार्टमेंट्स में विशेष ऑफर लागू किया गया है, उनमें 01 बीएचके, 02 बीएचके एवं 03 बीएचके के फ्लैट उपलब्ध हैं।

इन अपार्टमेंट्स में लागू होगा ऑफर
श्रवण अपार्टमेंट
सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा)
स्मृति अपार्टमेंट
पूर्वा अपार्टमेंट

फ्लैट की कीमत के अनुसार छूट

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेेश कुमार ने बताया कि ऑफर में प्रस्तावित अपार्टमेंट्स में 20 लाख से 50 लाख रूपये तक के फ्लैट पर 01 लाख रूपये की छूट मिलेेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रूपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रूपये की छूट और 75 लाख रूपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 02 लाख रूपये की छूट प्रदान की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.