TN

TotaRam News

What's Hot

एमएसएमई के लिए सरकारी खरीद का बाजार बढ़ाने का अवसर

Table of Content

लखनऊ में 20-21 अगस्त को वेण्डर विकास कार्यक्रम

लखनऊ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के लिए विक्रेता/आपूर्तिकर्ता के रूप में विकसित करने तथा उनके उत्पादों एवं प्रौद्योगिकी को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा 20 एवं 21 अगस्त, 2026 को पीएचडी हाउस, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में वेण्डर विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों हेतु सार्वजनिक खरीद नीति आदेश-2012 के तहत केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से 25 प्रतिशत खरीद अनिवार्य की गई है। इससे एमएसएमई इकाइयों के लिए सरकारी एजेंसियों के विक्रेता के रूप में पंजीकृत होकर अपने उत्पादों का बाजार विस्तार करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के लिए संभावित विक्रेता एवं आपूर्तिकर्ता के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही एमएसई क्षेत्र के उत्पादों, सेवाओं एवं प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 20 स्टालों की औद्योगिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

MSMEs को सरकारी खरीद के अवसरों से जोड़ने की पहल

इस कार्यक्रम में NTPC, GAIL, HAL, RDSO, BHEL, ALIMCO, RBI, NABARD, BIS, IIP, EXIM Bank, राष्ट्रीयकृत बैंक तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के प्रौद्योगिकी विकास केन्द्र सहित विभिन्न सरकारी विभागों एवं बड़ी औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

प्रतिभागी संस्थाएं अपनी खरीद आवश्यकताओं के साथ-साथ क्रय नीति, विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया एवं एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी देंगी तथा उद्यमियों के साथ संवाद करेंगी। कार्यक्रम से एमएसएमई इकाइयों को सरकारी खरीद प्रणाली को समझने, संबंधित संस्थाओं से सीधे संपर्क स्थापित करने और अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने में मदद मिलेगी।एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर ने प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से इस वेण्डर विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सरकारी खरीद के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.