TN

TotaRam News

What's Hot

लोकायुक्त संगठन में स्वतंत्रता दिवस समारोह, संविधान और सुशासन के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Table of Content

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, नागरिक कर्तव्य की शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति निष्ठा एवं नागरिक दायित्वों की भावना को समर्पित गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, न्यायमूर्ति संजय मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

ध्वजारोहण समारोह में उप लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश शम्भू सिंह यादव, उप लोक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, उप लोक आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, सचिव डॉ. रीमा बंसल, मुख्य अन्वेषण अधिकारी त्रिपुरारी मिश्रा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अवनीश शर्मा सहित संगठन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संविधान, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इस अवसर पर लोक आयुक्त संगठन के समस्त कार्मिकों द्वारा भारत के जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में संविधान की गरिमा, देश की एकता एवं अखंडता तथा लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई। कार्मिकों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने तथा लोक सेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान लोक आयुक्त संगठन की भ्रष्टाचार के उन्मूलन, कुप्रशासन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन को सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया। समारोह के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.