/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार की नई पहल: स्वतंत्रता दिवस पर UPSDM ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ QR कोड

Table of Content

कौशलयुक्त युवा बनाएंगे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, मुख्यालय में ‘कौशल वाटिका’ का उद्घाटन

लखनऊ। योगी सरकार ने कौशल विकास को नई तकनीक और पारदर्शिता से जोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक नई पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और कई नई पहलों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की बात सीधे मिशन तक पहुंचाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR कोड की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मिशन निदेशक पुलकित खरे ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया।

इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को कौशल-संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन के माध्यम से लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगारपरक कौशल के साथ नई तकनीकों और सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी देना जरूरी है। कौशलयुक्त युवा अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान देता है।

समारोह के दौरान युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए ITP तीव्र एजुकेशन टेक प्राइवेट लिमिटेड और फुल्गोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन MoU के माध्यम से युवाओं को Artificial Intelligence और Soft Skills का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी तकनीकी जानकारी के साथ संवाद क्षमता, व्यक्तित्व विकास और रोजगार की तैयारी बेहतर होगी।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR कोड का शुभारंभ किया गया। ट्रेनिंग सेंटर पर लगे QR कोड को स्कैन करके युवा बता सकेंगे कि ट्रेनिंग कैसी चल रही है, उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही वे अपनी शिकायत या सुझाव भी दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से प्राप्त फीडबैक सीधे मिशन तक पहुंचेगा, जिससे प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी और गुणवत्ता में सुधार होगा। मुख्यालय परिसर में ‘कौशल वाटिका’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 15 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह, सहायक निदेशक पवित्रा टंडन, सीओओ आशीष कुमार सहित मिशन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.