TN

TotaRam News

What's Hot

शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Table of Content

‘निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुशासन और जनविश्वास से जुड़ा दायित्व’ – अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत ढंग से सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था केवल अभ्यर्थियों के चयन का विषय नहीं, बल्कि सुशासन एवं जनविश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक अभ्यर्थी को उसकी प्रतिभा, योग्यता एवं परिश्रम के आधार पर समान अवसर उपलब्ध कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता केवल प्रश्नपत्र की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रश्नपत्र तैयार किए जाने से लेकर उसके मुद्रण, परिवहन, सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के सत्यापन, निगरानी तथा परिणाम तैयार किए जाने तक संपूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाना आवश्यक है।

AI और आधुनिक तकनीक से पारदर्शी होगी परीक्षा व्यवस्था

अध्यक्ष ने बताया कि आयोग द्वारा परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, जीपीएस आधारित परिवहन व्यवस्था, बारकोड आधारित ट्रैकिंग तथा एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण व्यवस्था जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी प्रभावी एवं सार्थक सिद्ध हो सकती है, जब उसके साथ ईमानदार क्रियान्वयन, स्पष्ट उत्तरदायित्व एवं सुदृढ़ प्रशासनिक इच्छाशक्ति सुनिश्चित हो। आयोग का उद्देश्य मात्र तकनीक सक्षम परीक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐसी तकनीक-सक्षम एवं उत्तरदायित्व-आधारित परीक्षा प्रणाली विकसित करना है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो।

उन्होंने संकल्प दोहराया कि प्रत्येक निर्णय के केंद्र में अभ्यर्थी का विश्वास तथा योग्यता का सम्मान रहे। भर्ती एवं चयन प्रक्रियाओं में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समान अवसर सुनिश्चित करते हुए ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिस पर आने वाली पीढ़ियाँ गर्व एवं विश्वास कर सकें। समारोह में आयोग के सदस्यगण, सचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.