TN

TotaRam News

What's Hot

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुपालक रहें सतर्क

Table of Content

विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 18001805141 पर भी सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है

लखनऊ। पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के संभावित लक्षणों पर विशेष निगरानी रखें और संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। विभाग ने कहा है कि समय से रोग की पहचान और आवश्यक नियंत्रण उपायों से पशुधन को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

विभाग के अनुसार लम्पी स्किन डिजीज के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, त्वचा पर गोल एवं कठोर गांठें, आंख एवं नाक से स्राव, अत्यधिक लार आना, भूख में कमी, शरीर एवं पैरों में सूजन, दूध उत्पादन में कमी, कमजोरी तथा चलने में कठिनाई शामिल हैं। यदि किसी पशु में इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे तो पशुपालक तत्काल प्रभावित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखें तथा बिना पशु चिकित्सक की सलाह के किसी प्रकार का उपचार न करें।

संदिग्ध पशु की तुरंत दें सूचना

विभाग ने पशुपालकों से कहा है कि संदिग्ध पशु की सूचना अपने जनपद के विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) कार्यालय तथा नजदीकी पशु चिकित्सालय को तत्काल दें। इसके अतिरिक्त विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 18001805141 पर भी सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पशुपालन विभाग द्वारा जांच, उपचार एवं आवश्यक रोग नियंत्रण की कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुओं के स्वास्थ्य पर नियमित निगरानी रखें और रोग के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.