TN

TotaRam News

What's Hot

आलोक कुमार ने किया इनमोबी के लखनऊ प्रौद्योगिकी केंद्र का भ्रमण

Table of Content

प्रदेश के आईटी पारितंत्र को सुदृढ़ करने में कंपनी की भूमिका को सराहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने आज इनमोबी के लखनऊ कार्यालय में कंपनी के साथ संस्थागत संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। कंपनी की ग्लोबल एसवीपी डॉ. सुबी चतुर्वेदी द्वारा कराये गये निर्देशित भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र की अवसंरचना एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। तदुपरांत डॉ. चतुर्वेदी की मेजबानी में उन्होंने उत्तर प्रदेश से वैश्विक बाजारों के लिए उत्पाद तैयार कर रहे 100 से अधिक अभियंताओं, उत्पाद विशेषज्ञों एवं प्रौद्योगिकी पेशेवरों से संवाद किया।

इनमोबी की टीम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा, “सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीक क्षेत्र उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास की रूपरेखा के केंद्र में हैं तथा ‘एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य की प्राप्ति में इनकी भूमिका निर्णायक है। देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी इनमोबी की उत्तर प्रदेश में उपस्थिति प्रदेश को एक उभरते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अग्रणी के रूप में और अधिक सुदृढ़ करती है।” उन्होंने निरंतर सीखने, पुनर्कौशल एवं कौशल उन्नयन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

InMobi बढ़ाएगा AI इनोवेशन और रोजगार

इनमोबी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य कॉर्पोरेट मामले तथा लोक नीति अधिकारी डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने प्रमुख सचिव का स्वागत करते हुए कहा, “आलोक कुमार के मार्गदर्शन में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ मिशन को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभायी है। विभाग द्वारा सृजित उद्योग-अनुकूल नीतिगत वातावरण ने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी पारितंत्र को सुदृढ़ किया है तथा सम्पूर्ण प्रदेश में निवेश, नवाचार एवं रोजगार सृजन को प्रोत्साहित किया है।”

नवीन तिवारी के प्रदेश के प्रति गहरे लगाव एवं उनके नेतृत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने स्थानीय प्रतिभा के विकास, सुदृढ़ संकाय एवं छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम की स्थापना तथा विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रासंगिक समस्याओं के समाधान हेतु ‘यूज़ केस’ विकसित करने के प्रति इनमोबी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कई महत्वपूर्ण सहभागिताएँ प्रक्रियाधीन हैं, जिनके माध्यम से कृषि, शिक्षा, कौशल विकास, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, विनिर्माण तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट एआई ‘यूज़ केस’ तैयार किये जायेंगे, जिससे क्षेत्र के एमएसएमई एवं उद्यमियों की उत्पादकता में वृद्धि होगी।

लखनऊ बनेगा InMobi का दूसरा डीप-टेक रिसर्च सेंटर

अपने संवाद के दौरान प्रमुख सचिव ने लखनऊ एवं कानपुर जैसे शहरों में इस प्रकार की पहलों को स्थापित किये जाने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र प्रदेश के विशाल एवं अत्यंत सक्षम प्रतिभा-समूह को उनके अपने क्षेत्र में ही सार्थक अवसर उपलब्ध कराते हैं तथा कुशल पेशेवरों को उत्तर प्रदेश में ही बनाये रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

यह भ्रमण इनमोबी द्वारा अपने वैश्विक नवाचार नेटवर्क में लखनऊ को दीर्घकालिक केंद्र के रूप में स्थापित किये जाने के निर्णय के पश्चात हुआ है। कंपनी के अनुसार यह केंद्र जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस, ऑटोमेशन तथा वृहद स्तर की एआई अवसंरचना जैसे उन्नत क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। कंपनी ने आगामी वर्षों में लगभग 500 डीप-टेक अभियंताओं, उत्पाद विशेषज्ञों एवं डेटा साइंस पेशेवरों की भर्ती का प्रस्ताव रखा है। इस पहल से क्षेत्र में 3,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की सम्भावना है।

इनमोबी समूह के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवीन तिवारी पूर्व में यह संकल्प व्यक्त कर चुके हैं कि लखनऊ को एक सहायक इकाई के रूप में नहीं, अपितु अत्याधुनिक शोध के द्वितीय केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध तीन सह-संस्थापकों वाली इनमोबी लखनऊ में अपना कार्यालय स्थापित करने वाली देश की पहली डीप-टेक कंपनी बनी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.