TN

TotaRam News

What's Hot

हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका -अरूण कुमार

Table of Content

यूपी में स्वयं सहायता समूहों को 2 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्य व निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर समय से आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने मंगलवार को जनपद लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट अंतर्गत ग्राम पंचायत जुग्गौर एवं सिकन्दरपुर का भ्रमण कर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं उद्यमों से जुड़कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान मिशन निदेशक ने तुलसी माँ स्वयं सहायता समूह, छोटे साहब स्वयं सहायता समूह एवं बजरंगबली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। इन समूहों को 1.50 लाख राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण एवं वितरण का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 1.30 लाख राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण एवं वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मिशन निदेशक ने महिलाओं के समर्पण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शेष लक्ष्य भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

अरुण कुमार ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को 13 अगस्त तक 2 करोड़ राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 10 अगस्त तक प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 1 करोड़ 90 लाख राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण किया जा चुका है, जो मिशन से जुड़ी महिलाओं की कार्यक्षमता, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

महिलाओं को संबोधित करते हुए मिशन निदेशक ने कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल एक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला को वर्षभर सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए मिशन विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (Convergence) स्थापित कर महिलाओं को विविध आजीविका गतिविधियों से जोड़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से मसाला प्रसंस्करण इकाइयों, सोलर ड्रायर आधारित उद्यमों, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई एवं परिधान निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, डेयरी, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, हस्तशिल्प तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित उद्यमों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन महिलाओं को उद्यम स्थापना, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, विपणन सहायता तथा बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

अरुण कुमार ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल ध्वज निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने उद्यमों का विस्तार करने तथा अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जनपद लखनऊ- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, राज्य मिशन प्रबंधक- आचार्य शेखर तथा मिशन एवं जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.