TN

TotaRam News

What's Hot

मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एम आई एस सहायक एवं लेखाकार का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

Table of Content

वित्तीय प्रबंधन, ऑनलाइन अभिलेख रखरखाव और पारदर्शी लेखा-जोखा की दी गई जानकारी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एमआईएस सहायक एवं लेखाकार का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बक्शी का तालाब में सोमवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण अरुण कुमार, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में आयोजित किया गया था।

समापन अवसर पर देवेंद्र कुमार ओझा, संयुक्त मिशन निदेशक ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संकुल स्तरीय संघ के कैडर को तकनीकी, वित्तीय एवं प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे गांव स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी हो सके।

समापन सत्र में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ नन्दकिशोर साह, प्रशिक्षण प्रसार अधिकारी रवि प्रकाश एवं सत्र प्रभारी डॉ सीमा राठौर उपस्थित रहे। सिद्धार्थनगर, संत रविदास नगर, औरैया एवं प्रयागराज जनपदों से आए लेखाकारों और एमआईएस सहायकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय प्रतिभाग किया।

दस दिनों में प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, त्वरित निर्णय क्षमता, सुदृढ़ ऋण प्रणाली एवं पारदर्शी हिसाब-किताब रखने की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि धन का खर्च सही जगह और सही उद्देश्य से कैसे किया जाए तथा लेखा-जोखा को व्यवस्थित एवं प्रदर्शनीय तरीके से कैसे रखा जाए। साथ ही महिलाओं में शिक्षा, साक्षरता और जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

तकनीकी सत्रों में मोबाइल एप एवं पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, मासिक प्रगति आख्या, समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ के अभिलेखों का ऑनलाइन रखरखाव, कार्यसूची तैयार करना, सदस्यता पंजिका का संधारण एवं प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन भी किया गया।

प्रशिक्षण में संकुल स्तरीय संघ के दृष्टिकोण और उद्देश्य, सामुदायिक ढांचे की जानकारी, वित्तीय प्रणाली का महत्व, लेखांकन चक्र, लेखांकन की प्रमुख पुस्तकें, प्राप्ति-भुगतान, आय-व्यय, तुलन पत्र, ऋण प्रबंधन, पोर्टफोलियो प्रबंधन तथा वित्तीय प्रमुख सूचकांकों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षक के रूप में मोरिस कुमार, राज्य संसाधन व्यक्ति एवं राघवेंद्र कुमार सिंह, जिला संसाधन व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब वे योजनाओं की निगरानी बेहतर ढंग से कर पाएंगी, बैंकों से ऋण समय पर प्राप्त कर सकेंगी और संघ के धन का पारदर्शी लेखा-जोखा रख पाएंगी। “अपना हिस्सा स्वयं संभालना पड़ता है” की सीख ने उन्हें और अधिक सशक्त किया है। नन्दकिशोर साह ने कहा कि प्रशिक्षित एमआईएस सहायक और लेखाकार ही संकुल स्तरीय संघ की रीढ़ हैं। इनके सशक्त होने से ही “गरीबी मुक्त गांव” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार एवं आय वृद्धि का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.