TN

TotaRam News

What's Hot

Haj 2027: हज यात्रियों की अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त 2026 तक भुगतान

Table of Content

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भुगतान की समयसीमा बढ़ाई, समय पर राशि जमा न करने पर रद्द हो सकती है सीट

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा सकुर्लर-6 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि हज-2027 के प्रत्येक प्रोवीज़नली चयनित हज यात्री को अग्रिम धनराशि रु 1,52,300/-जमा करने की तिथि 10 अगस्त, 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त, 2026 कर दी गयी है। प्रत्येक प्रोवीज़नली चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के खाते में निर्धारित समयन्तर्गत जमा करना होगा, जिससे सम्बन्धित निम्न निर्देष दिये गये हैंः-

  1. चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://.hajcommittee.gov.in पर व हज सुविधा एप पर क्र्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
  2. धनराशि स्टेट बैंक आफ इण्डिया व यूनियन बैंक आफ इण्डिया में भी पे-इन-स्लिप द्वारा हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा की जा सकती है। पे-इन-स्लिप वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर जनरेट करने का विकल्प भी दिया गया है। वेबसाइट www.hajcommittee.up.gov.in उपलब्ध ज़िलेवार सूची में प्रत्येक कवर नम्बर के सामने बैंक रेफरेंस नम्बर अंकित है।
  3. धनराशि जमा करने के उपरान्त हज यात्रियों को प्रपत्र जमा करने के सम्बन्ध में अलग से निर्देश दिये जाएंगे। समय से धनराशि जमा न कराने पर प्रोवीज़नली चयनित हज यात्री की सीट निरस्त कर दी जाएगी।

उक्त सकुर्लर में यह भी अवगत कराया गया है कि शॉर्ट हज में आवेदन करने वाले सभी हज यात्रियों को शॉर्ट हज में सम्मिलित कर लिया गया है। ऐसे सभी हज यात्रियों को भी निर्धारित समयन्तर्गत अग्रिम धनराशि जमा करना आवश्यक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.