TN

TotaRam News

What's Hot

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने मनाया रंगारंग तीज समारोह

Table of Content

ग्रैंड तीज रैम्प वॉक, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां; पूजा सेठ व संगीता मित्तल बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा गोल्डन एप्पल, महानगर में भव्य एवं उल्लासपूर्ण तीज समारोह का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, संगीत, नृत्य और सखियों की मस्ती से सजा यह समारोह परंपरा, सौहार्द और उमंग का खूबसूरत संगम रहा।

चूड़ी-बारिश थीम और रैम्प वॉक ने बांधा समां

कार्यक्रम की संयोजक रीना अग्रवाल, नमिता अग्रवाल एवं विनीता गुप्ता रहीं। क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को यादगार बनाया। समारोह का विशेष आकर्षण सावन गीतों पर ग्रुप डांस एवं रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं पूरी टीम की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वहीं स्मिता, अनुपमा, दीप्ति, पूजा सेठ, हंसा एवं जागृति ने भी अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विशेष रूप से “चूड़ी और बारिश” थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने सावन की मस्ती और तीज के उत्सव को जीवंत कर दिया। संगीत की धुन पर थिरकती सदस्याओं ने पूरे माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण रहा ग्रैंड तीज रैम्प वॉक, जिसमें सदस्याओं ने आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पूरे आत्मविश्वास और अंदाज के साथ रैम्प पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैम्प वॉक में Below 50 एवं Above 50 दो श्रेणियां रखी गई थीं। तीज क्वीन, प्रथम रनर-अप एवं द्वितीय रनर-अप के खिताबों के लिए प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

तीज क्वीन बनीं पूजा सेठ व संगीता मित्तल

तीज क्वीन पूजा सेठ, एवं संगीता मित्तल बनीं। इसके अलावा मनोरंजक गेम्स, शॉपिंग स्टॉल्स, संगीत और हाई-टी ने समारोह की रौनक बढ़ाई। सदस्याओं ने रंग-बिरंगे फेस्टिव अटायर्स में सजकर तीज की पारंपरिक खूबसूरती और उत्सवधर्मिता को जीवंत किया।

कार्यक्रम में हंसी-खुशी, नृत्य, संगीत और आपसी स्नेह का ऐसा माहौल रहा कि पूरा समारोह “मस्ती, सावन और साथ” की खूबसूरत याद बन गया। सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज पर्व को प्रेम, मित्रता और उल्लास के साथ मनाया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.