/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

375 मास्टर ट्रेनर्स तैयार, अब बालवाटिकाओं में दिखेगा योगी सरकार के ईसीसीई मॉडल का असर

Table of Content

75 जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 75 जिलों के 375 ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) कोर ग्रुप सदस्यों एवं मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण देकर बालवाटिका शिक्षा के लिए प्रशिक्षित शैक्षणिक नेतृत्व तैयार किया गया है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे के सीखने की मजबूत नींव बचपन से तैयार करना है। ईसीसीई के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स बालवाटिका शिक्षा को नई गुणवत्ता देंगे और खेल-आधारित अधिगम को प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाएंगे।

बालवाटिका शिक्षा को मिलेगा नया आधार

बेसिक शिक्षा विभाग की प्री-प्राइमरी यूनिट द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत 6 से 31 जुलाई 2026 तक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (डीडीयू-एसआईआरडी), लखनऊ में सात आवासीय प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए। इनमें सभी 75 जनपदों के 375 सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के आधुनिक सिद्धांतों, खेल-आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित गतिविधियों, आयु-उपयुक्त अधिगम प्रक्रियाओं तथा क्रियाशील बालवाटिका की अवधारणा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने शासकीय बालवाटिका कक्षाओं का भ्रमण कर गतिविधि-आधारित शिक्षण मॉडल का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त किया।

अब यही प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के क्षमता विकास का नेतृत्व करेंगे। इससे प्रदेशभर की बालवाटिकाओं में खेल-आधारित, गतिविधि-आधारित और विकासानुकूल शिक्षण व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) की मजबूत आधारशिला तैयार होगी।

बालवाटिका शिक्षा को मजबूत करने पर जोर

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को बालवाटिका कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने, आईसीडीएस और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर बल दिया। वहीं महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, सहयोगात्मक अनुश्रवण, शिक्षण-अधिगम सामग्री एवं आयु-उपयुक्त कहानी पुस्तकों के नियमित उपयोग तथा समयबद्ध डेटा प्रबंधन के निर्देश दिए।

योगी सरकार का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को विद्यालयी शिक्षा की मजबूत नींव बनाना है। बालवाटिका में बच्चों को खेल, कहानी, संवाद और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी भाषा, संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक-भावनात्मक विकास और विद्यालय के लिए तैयारी बेहतर होगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों के सहज स्कूल संक्रमण तथा गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को और सुदृढ़ करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.