सीमा के कांस्य पदक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सीमा ने 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी इस कामयाबी से भारत गौरवान्वित हुआ है और देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है। उन्होंने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया
“सीमा को महिलाओं के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनकी कोशिशों ने भारत को गर्व महसूस कराया है और हमारे देश के युवाओं को प्रेरित किया है। भविष्य के प्रयसों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
