TN

TotaRam News

What's Hot

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के तीर्थ स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

Table of Content

39 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं की हुई समीक्षा

लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रयागराज मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के लिए तेजी से काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लगभग 39.10 करोड़ रुपये की 25 पर्यटन परियोजनाओं पर मंथन किया गया, जिनमें प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास, संग्रहालयों के निर्माण, सांस्कृतिक परिसरों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के सृजन पर विशेष जोर दिया गया है।

तीन जनपदों की 25 परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन विभाग की कुल 25 परियोजनाओं में प्रयागराज की 15, प्रतापगढ़ की 6 और फतेहपुर की 4 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का विकास, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देना है। बैठक में अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि प्रत्येक स्थल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक करोड़ रुपये तक की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर माह तक हर हाल में पूरा किया जाए और 1.5 करोड़ रुपए की 6 महीने में एवं 2 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं 9 महीने में पूरी की जाएं। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच नियमित समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने पर बल दिया।

प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्रयागराज जनपद में सर्वाधिक 15 पर्यटन विकास प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इनमें सोरांव स्थित संसारी माता धाम, फाफामऊ के महावीरन धाम, करछना स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर, प्रयागराज पश्चिम के श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर तथा प्रयागराज उत्तर के संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके साथ ही लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ‘परंपरा’ वन स्टॉप सेंटर फॉर टूरिज्म एंड कल्चर परियोजना की भी समीक्षा की गई, जिसे पर्यटन, संस्कृति और आगंतुक सुविधाओं के एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रतापगढ़ और फतेहपुर के धार्मिक स्थलों का होगा विकास

प्रतापगढ़ जनपद की परियोजनाओं में बाबा घुइसरनाथ धाम, स्वामी सिद्धेश्वर आश्रम और कुंडा स्थित नरसिंह धाम मंदिर सहित छह प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। वहीं फतेहपुर जनपद में जहानाबाद स्थित गायत्री मंदिर, बिंदकी के श्री राम जानकी मंदिर, अयाह शाह के श्री सिंहवाही मंदिर तथा खागा के सूर्य मंदिर के विकास एवं पर्यटक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्राथमिकता

संस्कृति विभाग द्वारा श्रंगवेरपुर स्थित निषादराज गुह सांस्कृतिक केंद्र, फतेहपुर के जहानाबाद स्थित रामलीला परिसर, खागा रामलीला मैदान, प्रतापगढ़ के पट्टी स्थित रामलीला मैदान तथा मंजनपुर स्थित कौशाम्बी संग्रहालय की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा फूलपुर स्थित रानी का तालाब, प्रयागराज पश्चिम के पक्का तालाब, पट्टी विधानसभा क्षेत्र के महदाहा का टीला तथा जहानाबाद स्थित तुलाराम झील एवं रसिक बिहारी मंदिर परिसर के संरक्षण एवं विकास के नए प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना है।

धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा

धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा लगभग 23.08 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे भजन संध्या स्थल की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त प्रयागराज के गंगोली शिवाला, झूंसी के कुंभेश्वर महादेव मंदिर, प्रतापगढ़ के शिव मंदिर, कौशाम्बी के मूरतगंज स्थित शिव मंदिर एवं झील, कौशाम्बी झील तथा फतेहपुर के अमोरा मंदिर एवं रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के अनुरक्षण एवं विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान स्वीकृत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने, परियोजनाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.