TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Army ने लॉन्च किया स्वदेशी XWG Diesel, -42°C में भी चलेगा सेना का वाहन

Table of Content

सेना प्रमुख ने लॉन्च किया स्वदेशी Extreme Weather Grade (XWG) Diesel

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में स्वदेशी रूप से विकसित एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (एक्सडब्ल्यूजी) डीजल लॉन्च किया। भारतीय सेना और तेल विपणन कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह विशेष ईंधन, चरम जलवायु परिस्थितियों में लड़ाकू और रसद वाहनों की गतिशीलता, सुरक्षा और परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा। इस तकनीक का उपयोग उच्च ऊंचाई वाले और भीषण शीत ऋतु वाले क्षेत्रों में व्यापक नागरिक उपयोग के लिए भी किया जा सकता है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पारंपरिक डीजल बहुत कम तापमान पर गाढ़ा होकर ईंधन फिल्टर को जाम कर सकता है, जिससे ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों में वाहनों के संचालन में बाधा आ सकती है। एक्सडब्ल्यूजी डीजल इस समस्या का समाधान करता है और माइनस 42 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी प्रभावी रहता है। बीएस-6 मानकों और आईएस-1460:2025 विनिर्देशों के अनुरूप होने के कारण, इसे भारतीय सेना के वर्तमान वाहन बेड़े में बिना किसी इंजन संशोधन या पुनः मानकीकरण के उपयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने एक्सडब्ल्यूजी डीजल को एक क्रांतिकारी स्वदेशी नवाचार बताया, जो चरम जलवायु परिस्थितियों में गतिशीलता, परिचालन तत्परता और मिशन की विश्वसनीयता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह ईंधन उन प्रक्रियाओं को समाप्त कर देगा जो पहले भीषण सर्दियों के दौरान वाहनों को चालू रखने के लिए आवश्यक थीं, जिससे कर्मियों की सुरक्षा और मनोबल में सुधार होगा। सेना प्रमुख ने एक वर्ष के भीतर इस समाधान को विकसित करने के लिए भारतीय सेना की टीम और तेल विपणन कंपनियों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग विभिन्न परिचालन आवश्यकताओं के लिए और अधिक विशेष ईंधन विकसित करने में सहायक होगा।

सैन्य अनुप्रयोगों के अलावा, यह तकनीक उच्च ऊंचाई वाले और अत्यधिक शीत ऋतु वाले क्षेत्रों में नागरिक उपयोगकर्ताओं को भी लाभ पहुंचाएगी, जिससे गंभीर जलवायु परिस्थितियों में चलने वाले वाहनों और उपकरणों की विश्वसनीयता और सुरक्षा में सुधार होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.