TN

TotaRam News

What's Hot

‘मन की बात’ में गूंजी बिजनौर की महिलाओं की सफलता, ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Table of Content

बिजनौर का ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ मॉडल बना महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बिजनौर जिले की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का उल्लेख किया जाना उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए गौरव, सम्मान और नई प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और महिला सशक्तिकरण का संकल्प निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा यह उपलब्धि उसी परिवर्तनकारी सोच का सशक्त उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर के विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ स्थानीय संसाधनों, नवाचार और महिला उद्यमिता का उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरी है। लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह हर्बल टी लगभग रू 1 लाख की छोटी शुरुआत से आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक अपनी पहचान बना चुकी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी संभावनाएं मजबूत कर रही है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी माताओं-बहनों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

‘मन की बात’ में मिली पहचान, ग्रामीण महिलाओं का बढ़ा सम्मान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के अभियान को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं की मेहनत, गुणवत्ता, समर्पण और नवाचार ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण भारत की महिलाएं आज रोजगार सृजन के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।

उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं निर्देशन में दिसंबर 2023 में जिला प्रशासन, बिजनौर द्वारा स्थापित ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ आज एक सफल सामुदायिक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है। वर्तमान में इस ब्रांड के अंतर्गत 160 से अधिक उत्पादों का उत्पादन एवं विपणन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। ब्रांड का कारोबार रू 12 करोड़ से अधिक पहुंच चुका है तथा इसके उत्पाद 100 से अधिक विदुर प्रेरणा स्वदेशी आउटलेट्स और 64 से अधिक विदुर प्रेरणा कैफे के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हर्बल टी का विपणन मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ बना ग्रामीण महिलाओं की सफलता का नया मॉडल

उन्होंने कहा कि यह ब्रांड ग्रामीण महिलाओं को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों के प्रभावी विपणन का मजबूत माध्यम बना है। इसी का परिणाम है कि बिजनौर जनपद में 30 हजार से अधिक लखपति दीदियों के निर्माण में इस पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसकी पूर्णतः डिजिटल सप्लाई चेन एवं विपणन व्यवस्था के माध्यम से वेब पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए ऑर्डर प्रबंधन, उत्पाद ट्रेसबिलिटी, इन्वेंट्री तथा वितरण प्रणाली का सफल संचालन किया जा रहा है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का प्रदर्शन प्रयागराज महाकुंभ, नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल सहित अनेक राष्ट्रीय आयोजनों में किया जा चुका है, जहां अमेरिका, यूरोप सहित विभिन्न देशों से आए आगंतुकों एवं संभावित खरीदारों ने इसमें विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि संबंधित स्वयं सहायता समूह द्वारा नीति आयोग को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पादों की सफलतापूर्वक आपूर्ति भी की जा चुकी है, जो इस ब्रांड की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रशासनिक सुधारों की जरूरत और चुनौतियां

लोककल्याण के लिए सक्षम प्रशासन जरूरी हृदयनारायण दीक्षित। प्रशासन तंत्र लोककल्याणकारी कामों का लाभ आमजनों तक ले जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशासन तंत्र को सक्रिय किया है। प्रधानमंत्री नीति व निर्णयों में तेज रफ्तार गतिशील हैं। वे सारी कार्यसंस्कृति बदल रहे हैं। आखिरकार सभी सुधारों का अंतिम उपकरण प्रशासन तंत्र है। नीतियों और कार्यक्रमों...

विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज की तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की...

India CPSE Conclave 2026: गति शक्ति विश्वविद्यालय में परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन सम्मेलन का समापन

CPSE की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का संकलन, विकसित भारत 2047 में बनेगा सहायक डेस्क। ऊर्जा और खनन क्षेत्रों के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श के बाद, परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन पर भारत सीपीएसई के परामर्श सम्मेलन 2026 का तीसरा संस्करण 25...

मेरठ में नकली दवा बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 6 लाख कैप्सूल बरामद और FIR दर्ज

Evion 400 के नाम पर बनाई जा रही थी नकली दवा लखनऊ। प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा अवैध एवं नकली (स्पूरियस/काउंटरफीट) दवा व्यापार पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश विभाग द्वारा दिनांक 24 जुलाई को प्राप्त गुप्त अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि), मेरठ मंडल...

कारगिल विजय दिवस 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर भारत की निर्णायक ताकत का प्रमाण

“ये दिल मांगे मोर” रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के प्रयास को बढ़ावा देता है” डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत पाकिस्तान के हर दुस्साहस का उसकी कल्पना से परे कठोर जवाब देने में सक्षम है।” उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान से कोई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.