TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow में Cervical Cancer Awareness Program, नर्सों ने किया नुक्कड़ नाटक

Table of Content

50 नर्सों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला सम्मान

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 24 जुलाई 2026 को “आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान” तथा “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल एवं प्रो. सुजाता देओ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में लगभग 50 नर्सों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव और जागरूकता विषय पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। इसके साथ ही नर्सों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभाग की ओर से बताया गया कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समय पर जांच, टीकाकरण और उपचार के प्रति जागरूक करना था, ताकि इस बीमारी की रोकथाम और समय पर पहचान सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट पोस्टर और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र (Certificates of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभाग ने भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.