TN

TotaRam News

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार: बरेली मंडल में 81 बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

Table of Content

परिवहन विभाग का ऑपरेशन प्रहार

लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा बिना परमिट या परमिट शर्तों के उल्लंघन को लेकर बरेली संभाग के जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूँ एवं शाहजहाँपुर में अनधिकृत यात्री वाहनों/लंबी दूरी की बसों के बिना परमिट, परमिट की शर्तों के उल्लंघन तथा नियमविरुद्ध संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान ऑपरेशन प्रहार चलाया गया।

परिवहन विभाग ने अभियान के संचालन हेतु अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन), उत्तर प्रदेश, के. डी. सिंह गौर के नेतृत्व में एक विशेष 08 सदस्यीय प्रवर्तन दल का गठन किया। उक्त विशेष दल द्वारा 22 जुलाई की मध्य रात्रि से 24 जुलाई, 2026 तक जनपद बरेली एवं पीलीभीत में सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करके प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन प्रहार में 81 बसों का चालान, 59 वाहन निरुद्ध

समानांतर रूप से उप परिवहन आयुक्त, बरेली परिक्षेत्र, बरेली कमल प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में बरेली मंडल के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद बदायूँ एवं शाहजहाँपुर में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। के0डी0 सिंह ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में कुल 81 बसों का चालान किया गया और 59 बसें विभिन्न थानों में निरुद्ध की गई। ष्आपरेशन प्रहारष् के दौरान वाहनों के परमिट, पंजीयन, फिटनेस प्रमाण-पत्र, कर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र तथा राष्ट्रीय वाहन डाटाबेस (NR Database) सहित समस्त अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। जहाँ कहीं भी मोटरयान अधिनियम, 1988 अथवा उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली, 1998 के प्रावधानों एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया, वहाँ संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल चालान एवं निरुद्धीकरण सहित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

जांच में नहीं मिले आरोपों के ठोस साक्ष्य, जारी रहेगा अभियान

के0डी0 सिंह ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश वाहन वैध All India Tourist Permit अथवा All U-P- Contract Carriage Permit के अंतर्गत संचालित पाए गए। नियमित स्टेज कैरिज संचालन, विभागीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत, व्यापक राजस्व हानि तथा अन्य प्रकाशित आरोपों के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों, स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित विभागों तथा पुलिस से प्राप्त सूचनाओं का परीक्षण किया गया, जिसमें इन आरोपों के समर्थन में कोई अभिलेखीय अथवा तथ्यात्मक साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वाहनों की संरचना में अनधिकृत परिवर्तन संबंधी शिकायतों के परीक्षण हेतु निरुद्ध वाहनों का कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तकनीकी परीक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। परीक्षण में यदि किसी वाहन में नियमविरुद्ध संरचनात्मक परिवर्तन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध फिटनेस, पंजीयन, परमिट एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

के0डी0 सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि यात्रियों की सुरक्षा, विधिसम्मत परिवहन व्यवस्था एवं शासकीय राजस्व की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखी जायें। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जायें ताकि सुरक्षित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रशासनिक सुधारों की जरूरत और चुनौतियां

लोककल्याण के लिए सक्षम प्रशासन जरूरी हृदयनारायण दीक्षित। प्रशासन तंत्र लोककल्याणकारी कामों का लाभ आमजनों तक ले जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशासन तंत्र को सक्रिय किया है। प्रधानमंत्री नीति व निर्णयों में तेज रफ्तार गतिशील हैं। वे सारी कार्यसंस्कृति बदल रहे हैं। आखिरकार सभी सुधारों का अंतिम उपकरण प्रशासन तंत्र है। नीतियों और कार्यक्रमों...

विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज की तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की...

India CPSE Conclave 2026: गति शक्ति विश्वविद्यालय में परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन सम्मेलन का समापन

CPSE की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का संकलन, विकसित भारत 2047 में बनेगा सहायक डेस्क। ऊर्जा और खनन क्षेत्रों के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श के बाद, परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन पर भारत सीपीएसई के परामर्श सम्मेलन 2026 का तीसरा संस्करण 25...

मेरठ में नकली दवा बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 6 लाख कैप्सूल बरामद और FIR दर्ज

Evion 400 के नाम पर बनाई जा रही थी नकली दवा लखनऊ। प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा अवैध एवं नकली (स्पूरियस/काउंटरफीट) दवा व्यापार पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश विभाग द्वारा दिनांक 24 जुलाई को प्राप्त गुप्त अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि), मेरठ मंडल...

कारगिल विजय दिवस 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर भारत की निर्णायक ताकत का प्रमाण

“ये दिल मांगे मोर” रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के प्रयास को बढ़ावा देता है” डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत पाकिस्तान के हर दुस्साहस का उसकी कल्पना से परे कठोर जवाब देने में सक्षम है।” उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान से कोई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.