/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

22 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं से चमकेगा सहारनपुर मंडल

Table of Content

प्राचीन 7 शिव मंदिर परियोजनाओं और रामलीला मैदान सौंदर्यीकरण प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा

लखनऊ/ सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग से संबंधित प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन के नए केंद्रों के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन किया गया। बैठक में पर्यटन सुविधाओं के सृजन, तीर्थ स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई।

पर्यटन विभाग के 14 प्रस्तावों पर हुआ मंथन

इस बैठक में पर्यटन विभाग के कुल 14 प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इनमें सहारनपुर के 8, मुजफ्फरनगर के 5 तथा शामली का 1 प्रस्ताव शामिल हैं जिनकी अनुमानित लागत लगभग 22 करोड़ रुपए है। प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसरों में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, साइनेज विद क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी।

संत रविदास स्थलों से लेकर सदाशिव महादेव मंदिर तक होगा विकास

सहारनपुर जनपद के प्रस्तावों में संत शिरोमणि रविदास मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, संत रविदास स्थल, ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री सतगुरु समनदास स्थल तथा देवबंद के प्राचीन सदाशिव महादेव मंदिर का विकास शामिल है। उल्लेखनीय है कि देवबंद स्थित सदाशिव महादेव मंदिर परियोजना को पूर्व में ही लगभग 1.61 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थलों को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के प्रस्तावों में शिव मंदिर, बाबा हरिदास मंदिर, सिद्धपीठ संत रविदास मंदिर तथा गो माता मंदिर के विकास के साथ-साथ शुकतीर्थ के पर्यटन विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

शामली के प्राचीन मंदिर को मिलेगा पर्यटन स्वरूप

शामली जनपद के शामली सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम आदमपुर के प्राचीन पृथ्वी वाला मंदिर के पर्यटन विकास का प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का विकास कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

धर्मार्थ कार्य विभाग की 7 शिव मंदिर परियोजनाओं पर चर्चा

धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से सहारनपुर जनपद में सात प्राचीन शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार और संरक्षण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इनमें पुवारका, खजुरी अकबरपुर, सकलापुरी, दीनारपुर, चुनहटी शेख, भाऊपुर तथा तेरीपुरा के शिव मंदिर शामिल हैं। लगभग 1.84 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं का उद्देश्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले मंदिरों के संरक्षण के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। इन स्थलों पर शिवरात्रि, नवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल

संस्कृति विभाग की ओर से नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ रामलीला मैदान को स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश

बैठक में पर्यटन विभाग की वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान स्वीकृत निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जिला प्रशासन को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शुकतीर्थ धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में किया जा रहा विकसित

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुजफ्फरनगर स्थित शुकतीर्थ धाम में पर्यटन विकास से जुड़ी पूर्ण हो चुकी और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे शुकतीर्थ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में लगभग 21.24 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटक सुविधा केंद्र (टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर) का निर्माण, करीब 6.44 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख मार्गों पर म्यूरल एवं साइनेज कार्य, लगभग 19.91 करोड़ रुपये की लागत से एक अन्य गंगा घाट का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास, करीब 4.80 करोड़ रुपये की लागत से श्रीमद्भागवत कथा केंद्र का विकास तथा लगभग 12.68 करोड़ रुपये की लागत से साउंड, लाइट एवं लेजर शो परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनके पर्यटन अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाना तथा शुकतीर्थ धाम को उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित कर उसकी पहचान को और सशक्त बनाना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 18 मंडलों में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा कर रही है, ताकि प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा सके और सतत पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.