TN

TotaRam News

What's Hot

गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए किए गए उपाय

Table of Content

डेस्क। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह कार्यक्रम अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, मानव संसाधन विकास, स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान, रेफरल, उपचार एवं गैर-संचारी रोगों के लिए स्वास्थ्य संवर्धन पर केंद्रित है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के अंतर्गत 770 जिला एनसीडी क्लीनिक, 364 जिला डे केयर कैंसर केंद्र (डीसीसीसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 6,410 एनसीडी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, जिला अस्पताल स्तर पर कैंसर देखभाल सुलभ बनाने करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 297 जिला डे केयर कैंसर केंद्रों (डीसीसीसी) को मंजूरी प्रदान की गई है। गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) की रोकथाम, नियंत्रण एवं स्क्रीनिंग के लिए एक जनसंख्या-आधारित पहल पूरे देश में शुरू की गई है, जिसमें तीन सामान्य कैंसर भी शामिल हैं। इस पहल के अंतर्गत, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कैंसर सहित आम एनसीडी की स्क्रीनिंग के लिए लक्षित किया गया है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) के माध्यम से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के अंतर्गत कैंसर की रोकथाम को मजबूत किया जाता है और इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी कार्यक्रम कार्यान्वयन योजनाओं (पीआईपी) के अनुसार जागरूकता गतिविधियों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट “भारत: देश के राज्यों का स्वास्थ्य” (2017) के अनुसार, कैंसर, मधुमेह और गुर्दे की पुरानी बीमारियों सहित गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) के बढ़ते बोझ से जुड़े कारणों एवं जोखिमों की पहचान रोग भार अध्ययनों के माध्यम से की गई है। रिपोर्ट में वायु प्रदूषण, तंबाकू का सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार, उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त शर्करा जैसे प्रमुख व्यवहारिक, पर्यावरणीय और चयापचय संबंधी जोखिम कारकों पर प्रकाश डाला गया है जो इन बीमारियों में योगदान करते हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जलकुंभी की टोपियां, बांस का सामान और महुआ के लड्डू बने आकर्षण

चंदन चौकी में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा थारू महिलाओं का हुनर लखनऊ/लखीमपुर खीरी। जलकुंभी से बनी टोपियां, पूजा के आसन और बांस के सामान के साथ महुआ के लड्डुओं ने भी चंदन चौकी में ध्यान खींचा। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के जनजाति विकास निदेशक प्रवीण मिश्रा ने...

ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनीं महिला दुग्ध उत्पादक कंपनियां-केशव प्रसाद मौर्य

4.12 लाख महिलाएं दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई मजबूती लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने में महिला नेतृत्व वाली दुग्ध उत्पादक कंपनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से...

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर को

हर बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची के...

शिमला मिर्च उत्पादन में UP देश में नंबर-1, भारत के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश की 19.63% हिस्सेदारी

उत्तर प्रदेश में शिमला मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिमला मिर्च के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के किसानों की मेहनत और बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का प्रमाण है। शिमला मिर्च के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से किसानों,...

Bakery Food Safety Rules: ब्रेड, केक और बिस्कुट में प्रतिबंधित रंगों व रसायनों के इस्तेमाल पर रोक

ब्रेड के नाम पर भ्रामक बिक्री नहीं चलेगी लखनऊ। ब्रेड, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, कुकीज, चॉकलेट और कैंडी जैसे बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पाद बनाने और बेचने वाले कारोबारियों को अब खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। घटिया कच्चे माल का इस्तेमाल, प्रतिबंधित रंगों-रसायनों से उत्पादों को आकर्षक बनाना, अस्वच्छ वातावरण में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.