TN

TotaRam News

What's Hot

71 की उम्र में भी फिटनेस से लोगों को प्रेरित करते हैं अनुपम खेर

Table of Content

डेस्क। अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। अनुपम खेर के पिता पुष्कर नाथ खेर वन विभाग में क्लर्क थे, जबकि उनकी माता दुलारी खेर गृहिणी थीं। उनकी स्कूल की पढ़ाई शिमला के डी. ए. वी. स्कूल से हुई थी। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुपम खेर ने शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध गवर्नमेंट कॉलेज, संजौली में अर्थशास्त्र की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, अभिनय और रंगमंच के प्रति बढ़ते रुझान के कारण उन्होंने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में दाखिला लिया। आगे चलकर उन्होंने 1978 में नई दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से अभिनय की बारीकियां सीखकर अपने कला-सफर को मजबूत आधार दिया।
अनुपम खेर के एक छोटे भाई राजू खेर हैं। भारतीय सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार ने अपने चार दशक से भी लंबे करियर में 540 से अधिक फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 1982 में डेब्यू करने के बाद से ही वे इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती बने हुए हैं। अनुपम खेर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही उम्र से काफी बड़े किरदार निभाए। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ में उन्होंने सिर्फ 28 साल की उम्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता बी.पी. प्रधान का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी।

कम उम्र में बूढ़े किरदार से मिली पहचान

टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपने संघर्ष और करियर की कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्हें शुरुआती दिनों में अक्सर बुजुर्ग किरदार निभाने पड़े। उन्होंने कहा, “मेरी जवानी किसी ने नहीं देखी। अगर महेश भट्ट साहब ने 28 साल के युवक को 65 साल के बुजुर्ग का रोल न दिया होता, तो शायद मैं आज यहां नहीं बैठा होता। ‘सारांश’ जैसी फिल्म को मैं कैसे मना कर सकता था। इसके बाद यश चोपड़ा जी ने मुझे फिल्म ‘विजय’ में हेमा मालिनी के पिता का रोल दिया। मैंने राजेश खन्ना के ससुर और ऋषि कपूर के पिता का किरदार भी निभाया, जबकि वे मुझसे उम्र में बड़े थे। लेकिन मुझे इससे कभी फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि काम तो काम होता है।”

71 की उम्र में भी फिटनेस से देते हैं प्रेरणा

आज अनुपम खेर इंडस्ट्री में एक ऐसे मुकाम पर हैं जहां वे लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। वे नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 71 साल की उम्र में भी उनका अनुशासन और फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट वीडियो साझा करते हैं और अपने फैंस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.