TN

TotaRam News

What's Hot

WTC Star11 की धमाकेदार जीत, 76 रन से हराया Lucknow Super Strikers

Table of Content

लखनऊ। डेस्क टू पिच कप सीजन-1 के चौथे मुकाबले में जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर WTC Star11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Strikers को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी WTC Star11 की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुमित चौधरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर, Lucknow Super Strikers के लिए संजय पासी और हरी प्रकाश ने 2-2 विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की।

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Strikers की टीम दबाव में दिखी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। आकाश ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। WTC Star11 की ओर से गेंदबाजी में राहुल और हेमंत ने प्रभावी प्रदर्शन किया और अहम विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया। इस शानदार जीत के साथ WTC Star11 ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

पुरस्कार विजेता:

  • मैन ऑफ द मैच: सुमित चौधरी
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: आकाश (64 रन)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: राहुल

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Action: मोहनलालगंज में 4 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, दुबग्गा में अवैध कॉमर्शियल निर्माण सील

लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, दुबग्गा के जेहटा में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम-अतरौली में अभियान चलाया गया। इस...

भारतीय नौसेना के पोत INS Tarkash ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

पोत के चालक दल ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों को संयुक्त प्रशिक्षण दिया डेस्क। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस की गृह मामलों की सचिव कान ओये फोंग...

लखनऊ दिव्य दीपावली मेला 2026: दिव्यांगजनों के हाथों से बने दीपक, मोमबत्ती और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी

प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कौशल, विशिष्ट प्रतिभा एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ में ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ का भव्य आयोजन...

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

सरयू तट पर राम की पैड़ी बनी पर्यटकों का नया आकर्षण लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव-2026 जब 30 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाने को तैयार है, वहीं सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित नया पर्यटन आकर्षण भी पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटक विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक दीर्घा के साथ पर्यटन...

DRDO Pralay Missile Test: ओडिशा तट पर प्रलय अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रलय मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO और सेना को दी बधाई डेस्क। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.