TN

Totaram NEWS

TN

TotaRam News

What's Hot

दूसरे मुकाबले में WTC की शानदार जीत, SGPGI वॉरियर्स को हराया

Table of Content

लखनऊ। डेस्क टू पिच कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले में WTC ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए SGPGI वॉरियर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। कॉर्पोरेट टूर्नामेंट के इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
टॉस जीतकर SGPGI वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन WTC की सधी हुई गेंदबाजी के सामने उनकी पारी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आशीष तिवारी ने 31 गेंदों में 34 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।
WTC की ओर से एक गेंदबाज ने घातक स्पेल डालते हुए 3.2 ओवर में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी WTC की टीम ने संयमित और समझदारी भरी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 108 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि SGPGI वॉरियर्स की ओर से गौरव और अमित ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मैच के हीरो जीतू रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।

पुरस्कार विजेता

  • मैन ऑफ द मैच: जीतू
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: आशीष तिवारी (34 रन, 31 गेंद)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: जीतू

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पवेलियन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई सत्रों की मेजबानी करेगा

डेस्क। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एमआईबी पवेलियन में पैनल चर्चा, मास्टरक्लास और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन होंगे जो मीडिया और मनोरंजन पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव का पता लगाएंगे। इनमें एआई-संचालित प्रोडक्शन वर्कफ़्लो, बहुभाषी वॉयस टेक्नोलॉजी, गेमिंग इनोवेशन, कंटेंट मोनेटाइजेशन और जिम्मेदार एआई फ्रेमवर्क शामिल हैं। मुख्य आकर्षणों में इंटरैक्टिव एआई माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग, एडोब के...

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर पर 51 एआई स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

डेस्क। भारत के उभरते मीडिया और मनोरंजन नवाचार इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) और मीडिया टेक क्षेत्र के 51 होनहार स्टार्टअप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के दौरान अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन...

डिजिटल लेनदेन में 11 गुना वृद्धि, यूपीआई की हिस्सेदारी 80% के करीब

डेस्क। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने 13-14 फरवरी 2026 को आयोजित चिंतन शिविर के दौरान “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई (व्यक्ति-से-व्यापारी) लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। यह अध्ययन नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के परामर्श...

भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ

डेस्क। भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शुभारंभ हुआ है। यह पहली बार है जब एआई पर इस स्तर का वैश्विक सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, मंत्रीगण, वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रणी, प्रख्यात शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थान और उद्योग जगत के...

रक्षा निखिल खडसे ने होजाई में एमडीओएनईआर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) की पहल के तहत होजाई में एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अवसंरचना, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी सेवा वितरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.