TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा निखिल खडसे ने होजाई में एमडीओएनईआर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) की पहल के तहत होजाई में एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अवसंरचना, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी सेवा वितरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति का आकलन करना था। बैठक के दौरान, केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्षेत्रवार प्रदर्शन की समीक्षा की और जमीनी स्तर की चुनौतियों और अवसरों को समझने के लिए जिला अधिकारियों और हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना, मार्गदर्शन प्रदान किया और सेवा वितरण और विकास परिणामों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों के समय पर समाधान के लिए केन्‍द्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने असम और उत्तर पूर्वी क्षेत्र से संबंधित केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों का उल्‍लेख का उल्‍लेख किया और बुनियादी ढांचे, आजीविका तथा सामाजिक सेवाओं को मजबूत करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने परियोजनाओं के कुशल क्रियान्वयन, कार्यों के समय पर पूरा होने और विभिन्न योजनाओं के तहत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। बैठक में कार्यान्वयन तंत्र को मजबूत करने, योजनाओं के बीच समन्वय में सुधार करने और जिले में समग्र एवं समावेशी विकास में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में होजाई के जिला आयुक्त बिद्युत बिलाश भगवती के साथ-साथ जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.