TN

TotaRam News

What's Hot

World Physiotherapy Day 2026: KGMU Lucknow में CME का आयोजन, Shoulder Injury Rehabilitation और Physiotherapy Services पर चर्चा

Table of Content

KGMU में फिजियोथेरेपी, शोल्डर इंजरी और रिहैबिलिटेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

लखनऊ। “वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे” के अवसर पर सी0एम0ई0 का आयोजन कलाम सेन्टर में किया गया। जिसमें डा0 योगेश माध्यान अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट ने कन्धे में चोट के आपरेशन के बाद मरीजों का रिहैबिलीटेशन करने के तरीके बताये एवं डा0 अभिषेक चौधरी स्पोर्ट मेडिसिन खेलों के दौरान होने वाले सोल्डर इंजरी से बचने एवं सावधानियांे के बारे में विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि कुलपति, विशिष्ट अतिथि डा0 के0के0 सिंह, ने दीप प्रज्जलित कर किया। कार्यक्रम के बारे में डा0 अरविन्द कुमार ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाने के बारे में विस्तृत विचार व्यक्त किए क्योंकि इसीदिन वर्ल्ड कन्फेडरेशन ऑफ फिजिकलथेरेपी का गठन 1951 में यूनाइटेड किंगडम में किया गया एवं इसी उपलक्ष्य में फिजियोथेरेपी की वैष्विक एकता, जागरूकता एवं सुद्धढ़ता हेतु आयोजित किया जाता है एवं के0जी0एम0यू0 में विभिन्न विभागों में संचालित फिजियोथेरेपी सेवाओं एवं पी0एम0आर0 विभाग में डिग्री व डिप्लोमा फिजियोथेरेपी कोर्स संचालन के संबंध में बताया। साथ ही उक्त सेवाओं के समुचित संचालन हेतु स्वतंत्र फिजियोथेरेपी विभाग की स्थापना हेतु जोर दिया।

कुलपति, प्रो0 सोनिया नित्यानन्द ने “वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे” पर के0जी0एम0यू0 के कलाम सेन्टर में उपस्थित ने सभी फिजियोथेरेपिस्ट एवं छात्रों को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। कुलपति ने फिजियोथेरेपी की मेडिकल कालेज/अस्पताल में एवं समकालीन दौर में स्वास्थ्य रहने में फिजियोथेरेपी की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किये। फिजियोथेरेपी की सभी विभागों में गहन सेवाओं को ध्यान रखते हुए विभाग के गठन के लिए आश्वासन दिया।

प्रो0 के0 के0 सिंह, डीन एलाईड एण्ड हेल्थ साइंसेस ने भी सभी फिजियोथेरेपिस्टों को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी एवं फिजियोथेरेपी की आवष्यकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। डीन ने फिजियोथेरेपी से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया एवं संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

अतुल मिश्रा, अध्यक्ष प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो0 उ0प्र0 ने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मिश्र ने मुख्य अतिथि का ध्यान आकृष्ट करते हुये फिजियोथेरेपिस्टों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्य अतिथि द्वारा आश्वस्त किया गया कि फिजियोथेरेपिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण किया जायेगा और संघ के साथ शीघ्र ही औपचारिक बैठक आहूत की जायेगी। उन्होंने विभाग के गठन हेतु संघ से प्रस्ताव घोषित करने की अपेक्षा की।

अतुल मिश्र ने यह भी बताया कि डा0 तेजबीर सिंह सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट, के0जी0एम0यू0 को 25 वर्ष की कुशल सेवा पूरी करने पर कुलपति द्वारा मोमेन्टो व प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा0 के0के0 चौधरी सचिव, में कार्यक्रम में आये सभी स्पीकर अतिथियों सभी एवं भौतिक चिकित्सकों का धन्यवाद व्याप्त किया।कार्यक्रम में डा0 मन्सूर, डा0 रविन्द्र कुमार, डा0 प्रणय सिंह, डा0 श्रद्धा, डा0 रितेश, डा0 अनिल, डा0 मानवेन्द्र, डा0 शिवम, डा0 फैज डा0 लवकुष डा0 आाकांक्षा सहित समस्त फिजियोथेरेपिस्ट, छात्र, छात्राएं आदि शामिल थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.