TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ CMO ने की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

Table of Content

बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधारोपण पर जोर

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पौधारोपण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Inspired by Nature, For Climate, For Future” है, जो हमें प्रकृति से प्रेरणा लेकर जलवायु संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई और हरित क्षेत्रों में कमी आने से तापमान बढ़ रहा है और गर्मी का असर हर साल अधिक महसूस किया जा रहा है। इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ जल स्रोतों और पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। यह न केवल अपनी माँ के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन उसे बड़ा करना और सुरक्षित रखना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व समझे तो हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण दे सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.