TN

TotaRam News

What's Hot

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव को बताया ‘मिनी इंडिया’, विकास कार्यों की सराहना

Table of Content

केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यटन और कनेक्टिविटी से बदलाव आ रहा है: उपराष्ट्रपति

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की अपनी पहली यात्रा के दौरान सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और सांसद कालाबेन मोहनभाई डेलकर सहित जिला पंचायतों, नगर परिषदों, उद्योग एवं होटल संघों के प्रतिनिधियों, विभिन्न कॉलेजों के मेधावी छात्रों और तमिल संगम द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को टूलकिट तथा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस प्रकार अभिनव शासन और लोगों की भागीदारी परिवर्तनकारी विकास को गति दे सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के अथक प्रयासों और लोगों की सक्रिय भागीदारी से पिछले एक दशक में हुई प्रगति की सराहना की।

दादरा-नगर हवेली में ₹13 हजार करोड़ की 450 परियोजनाएं, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव

सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 450 से अधिक अवसंरचना परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली लगभग 800 किलोमीटर की सड़कें भी शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवा में बदलावों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस केंद्र शासित प्रदेश में 2019 से पहले एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था, वहां अब 177 सीटों वाला एक मेडिकल कॉलेज है। साथ ही सिलवासा में 450 बिस्तरों वाला नमो अस्पताल और दमन में हाल ही में उद्घाटित 350 बिस्तरों वाला नमो अस्पताल भी है। पिछले तीन वर्षों में टीबी के मामलों में 57 प्रतिशत और कुपोषण में 58 प्रतिशत की गिरावट आई है। केंद्र शासित प्रदेश ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी के पंजीकरण के साथ-साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और संस्थागत प्रसव में भी शत-प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

शिक्षा के मामले में, उपराष्ट्रपति ने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के अलावा, 700 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 21 नए स्कूलों के निर्माण और 16 अन्य स्कूलों के निर्माण कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने निफ्ट, गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और अन्य पेशेवर संस्थानों के परिसरों की स्थापना का भी जिक्र किया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।

पर्यटन के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि पर्यटकों संख्या 2021 के लगभग 6 लाख से बढ़कर 2025 में लगभग 50 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि दमन नाइट मार्केट, राम-सेतु सीफ़्रंट, जीर्णोद्धार किए गए विरासत स्थलों, समुद्र तटों, जल क्रीड़ा और इको-टूरिज्म परियोजनाओं जैसी पहल नए अवसर सृजित कर रही हैं और क्षेत्र की समृद्ध विरासत तथा प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित कर रही हैं।

दमन-दीव में 7,500 से अधिक MSME इकाइयां, 2.8 लाख रोजगार

उपराष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का भी उल्लेख किया, जिसमें एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से 7,500 से अधिक विनिर्माण इकाइयां और 2.8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर शामिल हैं। दमन में नमो हवाई अड्डे के उद्घाटन से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के साथ हवाई संपर्क और सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने सरकारी इमारतों के शत-प्रतिशत सौरकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी केंद्र शासित प्रदेश की सराहना की, जिसकी स्थापित क्षमता लगभग 12 मेगावाट है।

गुजरात के तीन प्रतिष्ठित नेताओं महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि गांधी अहिंसा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतिनिधित्व करते हैं, सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस केंद्र-शासित प्रदेश की सामाजिक विविधता, सांस्कृतिक विरासत और सद्भाव की भावना इसे ‘मिनी इंडिया’ बनाती है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग यहां के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और आपसी सद्भाव के साथ रह रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.