TN

TotaRam News

What's Hot

बाराबंकी में ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई’ ऐतिहासिक नाटक का प्रभावशाली मंचन, दर्शकों ने की सराहना

Table of Content

‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई’ नाटक के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

विवेक कुमार गुप्ता।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के उपरांत लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा के प्रेक्षागृह में महेंद्र भीष्म द्वारा लिखित ऐतिहासिक नाटक ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधिकारी डॉ. सत्या सिंह, डॉ. आदर्श गर्ग, महेंद्र भीष्म, प्रदीप सारंग एवं आदर्श गुलसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का प्रशिक्षण एवं नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभाष सिंह ने किया।

नाटक में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष और बलिदान को सशक्त रंगमंचीय प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया गया। मंच से जैसे ही रानी लक्ष्मीबाई का प्रसिद्ध उद्घोष “मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी” गूंजा, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्रस्तुति में बालिका मनिकर्णिका के साहसी एवं स्वाभिमानी व्यक्तित्व से लेकर झाँसी की महारानी बनने तथा अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध उनके संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। युद्ध दृश्यों, ओजपूर्ण संवादों एवं कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

नाटक में रानी लक्ष्मीबाई के साथ तात्या टोपे, नाना साहेब एवं अन्य क्रांतिकारियों के संघर्ष को भी प्रभावी रूप से मंचित किया गया। प्रस्तुति ने न केवल इतिहास के स्वर्णिम अध्याय को सजीव किया, बल्कि राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान एवं नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी दिया। अंतिम दृश्य में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान का चित्रण दर्शकों की आंखें नम कर गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय से प्रभावित होकर उपस्थित दर्शकों ने देर तक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

नाटक में मलक बुशरा, प्राख्या श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, अंशिका रस्तोगी, शुभांगी वर्मा, स्मिता तिवारी, प्राची रस्तोगी, राशि रस्तोगी, श्रद्धा कुमारी, देवेंद्र कुमार, शौर्य मिश्रा, जयगणेश कुमार त्रिवेदी, आदर्श गुलसिया, रजत वर्मा, प्रदीप सारंग, यश श्रीवास्तव, मो. अज़ीज़, युग शर्मा, पार्थ पटेल, विनोद कुमार चौधरी, अयांश गुप्ता, अहेम श्रीवास्तव, अनुनय जैन, साद अहमद एवं अभिनव प्रताप सिंह ने विभिन्न भूमिकाओं में सराहनीय अभिनय किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों एवं रंगप्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रस्तुति को प्रेरणादायी, भावपूर्ण एवं ऐतिहासिक चेतना से ओतप्रोत बताया। 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के आयोजन में बहार सुगम संगीत प्रभाग, बाराबंकी, कमला नारायण ट्रस्ट एवं आँखें फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.