TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी और नाइजीरिया के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

Table of Content

नाइजीरिया के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के कृषि मंत्री से की मुलाकात

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक, तकनीक आधारित और अधिक लाभकारी बनाने के साथ ही वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाएं तलाश रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में स्थानीय निजी होटल में नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही के नेतृत्व में आए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश और नाइजीरिया के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कृषि तकनीक और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए बीज से बाजार तक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कृषि में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देते हुए किसानों की लागत कम हो और उनकी आय एवं लाभ में वृद्धि हो।

बैठक के दौरान नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने अपने देश में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और प्रयासों की जानकारी साझा की। दोनों पक्षों ने कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी अनुभवों और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव उद्यान बीएल मीणा, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र तथा आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें प्रदेश में कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल तथा कृषि की लागत कम करके किसानों का लाभ बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन, उद्यानिकी, सहकारिता तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और नवाचारों से भी अवगत कराया गया। बैठक का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में दोनों पक्षों के अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ नई संभावनाओं की तलाश करना रहा। कृषि तकनीक, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन और किसानों को अधिक लाभ दिलाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल में राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही के साथ मोहम्मद इहिएज़ुए अब्दुलमुतालिब, बोलुवाडे एबेनेज़र ओलामिडे, इंजीनियर अमीनू बोडिंगा मोहम्मद, डॉ. एडेट एकाँग, श्रीमती इलुरोमी डेबोला, गालान्ती मलामी मोहम्मद, अदुनमो रूफस संडे, डॉ. जिब्रिल शान्ताली मोहम्मद और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार झा शामिल रहे।

बैठक में प्रमुख सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, महानिदेशक उपकार संजय सिंह, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी, निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम त्रिपाठी सहित कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.