TN

TotaRam News

What's Hot

UP Food Processing Industry: निवेश में तेजी, युवाओं और महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान — केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

कृषि आधारित उद्योगों से बढ़ेगी किसानों की आय और रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने, किसानों की आय में वृद्धि तथा व्यापक रोजगार सृजन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि नीति के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। निवेश प्रस्तावों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण से प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के प्रति निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि मूल्य संवर्धन, रोजगार सृजन तथा किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी और उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी खाद्य प्रसंस्करण राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत उत्साहजनक है कि प्रदेश के नवयुवकों का रुझान पारम्परिक एवं पुश्तैनी व्यवसायों से आगे बढ़कर आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की ओर बढ़ रहा है। साथ ही महिला उद्यमी भी इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर निवेश कर रही हैं, जो प्रदेश में उद्यमिता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए सुरक्षित, अनुकूल एवं आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश शासन बी एल मीणा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेशकों का निवेश करने का रूझान तेजी के साथ बढ़ा है।खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कुल 3.50 इकाइयाँ स्थापित कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

579 इकाइयां स्थापित, 15 हजार करोड़ का निवेश

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के माध्यम से 579 इकाइयाँ, जिसमें प्रति इकाई लागत औसत रु. 4 करोड़ है, की स्थापना की गयी है।रामपुर, बरेली में फल एवं सब्जी प्रोसेसिंग का हब, बिस्कुट, नमकीन हेतु कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर में हब, बाराबंकी में रेडी टू ईट फल एवं सब्जियों के प्लान्ट, अमेठी में पशुओं हेतु संकेंद्रित आहार (दाना) उत्पादन, उन्नाव में मुर्गी दाना उत्पादन एवं देवरिया में मछली का फ्लोटिंग दाना उत्पादन की इकाइयाँ स्थापित की गई हैं।इन प्रयासों से करीब 15 हजार करोड़ इन्वेस्टमेंट हुआ है। उत्तर प्रदेश के लगभग 200 युवा, जो विदेशों में कार्यरत थे, द्वारा अपने उद्यम प्रदेश में स्थापित किये गये हैं. उत्तराखण्ड, बिहार, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों के उद्यमियों द्वारा प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किये गये हैं।

4 लाख से अधिक कृषकों के उत्पाद को संयंत्रों में खरीद कर आचार, जूस, माइकोनी, पास्ता, रेडी टू ईट फूड, फ्रूट/शहद वाइन, मूंगफली एवं गुड के उत्पाद, आईसक्रीम एवं आईसक्रीम कोन, निर्यात हेतु चिकोरी, काजू/हल्दी/मसाला/हींग / प्रोटीन/सब्जी उत्पाद/मेन्था आयल/ब्रान आयल आदि की स्थापना की गयी है।बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है । बिस्कुट, पल्प, सब्जी उत्पाद, शहद उत्पाद एवं चिकोरी का निर्यात जापान, चीन, आस्ट्रेलिया, गल्फ के देशों, अमेरिका आदि में कर करीब एक्सपोर्ट में 5000 करोड़ की वृद्धि हुई है एवं प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.